गैल्वेस्टन, (हि.स.)। मैक्सिको की नौसेना का एक विमान सोमवार को टेक्सास के गैल्वेस्टन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या पर रिपोर्ट अलग-अलग हैं। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के अनुसार, इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत की पुष्टि […]
Month: December 2025
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के करक में पुलिस वैन पर हमला, पांच कांस्टेबल मारे गए
इस्लामाबाद, (हि.स.)। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के करक के गुरगुरी इलाके में आज एक पुलिस वैन पर हुए हमले में पांच कांस्टेबल मारे गए। जिला पुलिस अधीक्षक शौकत खान ने घटना और हताहत कांस्टेबलों की संख्या की पुष्टि की है। डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक खान ने बताया कि […]
नौसेना को मिला तीसरा एंटी सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’
नई दिल्ली, (हि.स.)। स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एंटी सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ सोमवार को चेन्नई में भारतीय नौसेना के हवाले कर दिया गया। कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) में बनाये जा रहे आठ पोतों में से यह तीसरा है। यह जहाज नौसेना की एंटी-सबमरीन, तटीय निगरानी और माइन […]
नौसेना को मिला नया पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अंजदीप’
चेन्नई,(हि. स.)। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को वर्ष 2025 का अपना पांचवां युद्धपोत सौंपकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पनडुब्बी रोधी युद्ध के लिए तैयार उथले जलयान ‘अंजदीप’ को सोमवार को चेन्नई बंदरगाह पर औपचारिक रूप से नौसेना के हवाले किया गया। यह इस श्रेणी के आठ […]
पाकिस्तान के बलोचिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वा में मुठभेड़ में नौ सैनिक, नौ विद्रोही मारे गए
इस्लामाबाद, (हि.स.)। पाकिस्तान के सबसे अशांत दो प्रांतों बलोचिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वा में हुई मुठभेड़ में नौ सैनिक और आजादी समर्थक नौ विद्रोही मारे गए। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और सेना की मीडिया जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) इन घटनाओं पर अलग-अलग दावे किए हैं। द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, आजादी समर्थक […]
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों की अवैध हथियार फैक्टरी ध्वस्त
सुकमा, (हि.स.)। सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की एक अवैध ऑर्डिनेंस फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई के दौरान आठ सिंगल शॉट राइफल, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण व सामग्री बरामद की गई। नक्सली इस फैक्टरी के माध्यम से सुरक्षाबलों को भारी क्षति […]
रूस के हमले तेज, यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में बंदरगाह और पुल बने निशाना
कीव, (हि.स.)। रूस ने शनिवार को यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में स्थित पिवदेननी बंदरगाह पर हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, काला सागर तट से लगे इस क्षेत्र में रूस ने ऊर्जा प्रतिष्ठानों और मोल्दोवा सीमा तक जाने वाले एक अहम मार्ग को भी निशाना बनाया है। रूस लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों के […]
बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीट कर हत्या और व्यापक हिंसा पर एमनेस्टी इंटरनेशनल ने जताई चिंता
ढाका, (हि.स.)। मानवाधिकार से जुड़े मामलों की अग्रणी संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक हिंदू युवक की पीट-पीट कर हत्या और मीडिया संस्थानों पर हमले के साथ देशभर में व्यापक स्तर पर हुई हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। संस्था ने ऐसे तमाम मामलों की तुरंत निष्पक्ष जांच की जरूरत बताई है। लंदन स्थित मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी […]
बेलारूस में तैनात हुई रूस की नई ‘ओरेशनिक’ मिसाइल, लुकाशेंको का दावा
मीन्स्क, (हि.स.)। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने दावा किया है कि रूस ने अपनी नवीनतम परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली ‘ओरेशनिक’ को बेलारूस में तैनात कर दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी, हालांकि मिसाइलों की संख्या या उनकी तैनाती से जुड़े अन्य तकनीकी विवरण साझा नहीं किए गए। […]
