ब्रेकिंग न्यूज़

सुरक्षा बलों से मुठभेड़, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 24 आतंकी मारे गए

रावलपिंडी (पाकिस्तान), (हि.स.)। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 24 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। सेना की जनसंपर्क शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि यह सफलता चार और पांच फरवरी को ओरकजई और खैबर जिलों में मिली।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार आईएसपीआर की विज्ञप्ति में बताया गया है कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने ओरकजई में सैन्य अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 14 आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने इसी तरह का अभियान खैबर जिले में शुरू किया। यहां 10 आतंकवादियों को मार गिराया गया।

आईएसपीआर की विज्ञप्ति में कहा गया कि बलोचिस्तान में सैन्य अभियान रद-उल-फितना-1 खत्म हो गया है। मौके से बड़ी संख्या में विदेशी हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इस अभियान में महिलाओं और बच्चों सहित 36 नागरिकों की मौत हो गई। सीधी गोलीबारी में 22 सैनिक भी मारे गए।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *