हेड लाइन्स

फ्रांस में महिला अधिकारी की हत्या में 3 लोग गिरफ्तार हुए – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)

पेरिस के कम्युटर टाउन स्थित एक पुलिस स्टेशन के बाहर आतंकियों द्वारा महिला पुलिसकर्मी की हत्या के बाद, अब फ्रांस की सरकार ने घटना को लेकर एंटी टेररिज्म इन्वेस्टिगेशन के आदेश दे दिए हैं। घटना पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शपथ लेते हुए कहा कि हम अपनी इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। पूरा देश स्टेफनी के परिवार, सहकर्मियों और सुरक्षा बलों के साथ है।
घटना शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आसपास की है। यहां एक महिला पुलिस अफसर की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ ही देर बाद एंटी टेररिस्ट यूनिट ने आतंकी को घेर कर मार गिराया था। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, फ्रांस के नेशनल एंटी टेररिज्म प्रोसेक्यूटर ने कहा है कि यह एक ओपन इंवेस्टिगेशन है। इसमें डोमेस्टिक इंटेलिजेंस सर्विस (DGSI) भी मदद कर रही है।

लंच ब्रेक से वापस लौट रही थी महिला पुलिसकर्मी
जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर 2.20 बजे पुलिस स्टेशन के एंट्रेस गेट के पास हुई है। यह सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है। 49 साल की महिला पुलिसकर्मी का नाम स्टेफनी है। वह एक प्रशासनिक सहायक हैं। महिला के दो बच्चे भी हैं। वह लंच ब्रेक से लौट रही थी। तभी उसके गले पर एक आतंकी ने चाकू से दो बार वार कर हत्या कर दी।

पिछले दो साल में 5वीं बार ऐसी घटना
पेरिस में बीते दो साल में 5 बार इस तरह के हमले हुए हैं। दूसरी बार किसी पुलिस अफसर को निशाना बनाया गया है। प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने इसे सीधे तौर पर आतंकी हमला करार दिया है। कास्टेक्स ने कहा- आप यह तय मानकर चलिए कि इस तरह की घटनाओं से हम हार मानने वाले नहीं हैं। हम बेहद सख्ती से इन लोगों से निपटने तैयार हैं।

अफसर को मारने से पहले लगाए थे नारे
एंटी टेरर प्रोसिक्यूटर जीन फ्रेंकोइस ने कहा कि यह बहुत घृणित घटना है। हम उन लोगों के सबक सिखाएंगे, जो इस काम में शामिल हैं। हमलावर ने अफसर को मारने से पहले नारे भी लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *