ब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तान में जनजातीय समूहाें के बीच गाेलीबारी,15 लाेग मारे गए

इस्लामाबाद,  (हि.स.)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में घाेटकी जिले के उबाउरो शहर में तीन जनजातीय समूहाें के बीच हुई गोलीबारी के बाद सशस्त्र समूहों के खिलाफ पुलिस एवं रेंजर्स की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कम से कम 15 लोग मारे गए हैं।
विभिन्न समाचार पत्राें में पुलिस के हवाले से शुक्रवार काे यह जानकारी दी गई।

इस बीच पुलिस के अनुसार, उबाउरो में तीन जनजातीय समूहाें के बीच सशस्त्र संघर्ष के बाद, पुलिस और रेंजर्स का एक संयुक्त अभियान जारी है। गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी के भी मारे जाने की खबर है। गोलीबारी में सैलरा और डोंडो जनजातियों के छह लोग मारे गए हैं, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान, शार जनजाति समूहके नौ लाेग मारे गए हैं। उन्हाेंने बताया कि सात मृतकाें के शवों को अस्पताल में रखा गया है जबकि अन्य शवों को बरामद करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अभियान जारी है और सशस्त्र समूहों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई के लिए अतिरिक्त बलाें की तैनाती की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *