ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 49 पहुंची, इलाम से 37 शव बरामद

काठमांडू, (हि.स.)। नेपाल में 4 और 5 अक्टूबर को लगातार भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के परिणामस्वरूप अब तक 49 मौतें हुईं है।भूस्खलन की चपेट में दबे हुए 37 शव बरामद किए जा चुके हैं। इसी तरह 11 लोगों के लापता होने और 17 घायल लोगों के घायल होने की खबर है।

सरकार के अधिकारियों के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में पूर्वी क्षेत्र का इलाम सबसे ज्यादा प्रभावित जिला था, जहां भूस्खलन की चपेट में दबे हुए 37 शव बरामद किए जा चुके हैं। सशस्त्र पुलिस बल मुख्यालय ने बताया कि बारिश के बाद हुए भूस्खलन के बाद इलाम में अभी भी 11 लोग लापता हैं। उदयपुर में बाढ़ और भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। खोटांग में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए, जबकि भोजपुर में बिजली गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार पंचथर में सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य का इलाज चल रहा है। मधेस प्रांत को भी नुकसान हुआ। रौतहट में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बारा में एक व्यक्ति नदी में बह जाने के बाद लापता हो गया। बागमती प्रांत में काठमांडू में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है, जबकि ललितपुर के गोदावरी में दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए, जबकि मकवानपुर में बिजली गिरने से एक की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *