
सांकेतिक तस्वीर।
काबुल।अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मौजूद पाकिस्तानी के दूतावास पर बीते शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में इस्लामिक स्टेट खोरसान (ISKP) का नाम सामने आया है। क्योंकि,इस आतंकी संगठन ने खुद इस हमले की पूरी जिम्मेदारी ली है। बता दे कि हमले में आतंकियों ने पाकिस्तानी राजदूत उबैदुर रहमान निजामनी को निशाना बनाया था लेकिन हमले में निजामनी तो बाल-बाल बच गए हालांकि,इस दौरान उनका बॉडीगार्ड्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। बताया जा रहा है कि इस हमले को मीडियम रेंज के हथियारों और स्नाइपर्स की मदद से अंजाम दिया गया है।
दरअसल,पाकिस्तानी राजदूत उबैदुर रहमान निजामनी पर बीते शुक्रवार को उस समय हमला किया गया जब वह दूतावास परिसर में टहल रहे थे लेकिन हमले के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने निजामनी को बचा लिया। हालांकि, जबरदस्त फायरिंग की चपेट में आने से सुरक्षाकर्मी इसरार मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं,घटना की रिपोर्ट सामने आते हीं पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय हरकत में आ गया अफगानिस्तान की तालिबान को जमकर फटकारा भी।
इस बीच काबुल पुलिस के प्रवक्ता के हवाले से दावा किया गया कि हमलें में शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध हमलावर उस समय पकड़ा गया जब सुरक्षाकर्मी दूतावास की तरफ भागे और उसने फायरिंग शुरू कर दी थी। मालूम हो कि अभी हाल ही में पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार मय पूरी टीम के काबुल के दौरे पर गई थी। हालांकि,इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISKP ने ले लिया है लेकिन हमलें का कारण अभी तक साफ नही हो सका है।
