
सांकेतिक तस्वीर।
काबुल। एक दिन पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक होटल में हुए आतंकी हमले में 5 चीनी नागरिकों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई है, इतना ही नहीं इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन ISIS का भी नाम अब सामने आ चुका हैं। दरअसल,हमले के वक्त तालिबान ने चीनी नागरिकों को पूरी तरह से सुरक्षित होने का दावा किया था लेकिन अब चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन के हवाले से यह दावा किया गया है कि कल अफगानिस्तान के मध्य काबुल में एक होटल पर हुए हमले में 5 चीनी नागरिक घायल हुए हैं।
बता दे कि काबुल के इस होटल में हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन “इस्लामिक स्टेट” (ISIS) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि उसने ये हमला चीनी व्यापारियों को टारगेट करने के लिए किया था। ISIS ने आगे भी कहा कि उसके 2 सदस्यों ने काबुल में उस बड़े होटल पर हमला किया, जहां चीनी राजनयिकों और व्यापारियों की अक्सर आवाजाही होती थी।
आतंकी संगठन ने अपने दावें में आगे भी बताया कि उन्होंने दो बैग में छिपे विस्फोटक उपकरणों से यह धमाका किया। जहां एक बैग से चीनी मेहमानों को निशाना बनाने की प्लानिंग थी, जबकि दूसरे बैग से होटल के रिसेप्शन हॉल को निशाना बनाया गया था। ISIS ने एक बयान में कहा कि दो हमलावरों में से एक ने उन तालिबान अधिकारियों पर हथगोले फेंके जो उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे, जबकि दूसरे ने विस्फोटक उपकरण से विस्फोट करना शुरू कर दिया, जिसे उसने होटल के कमरे के दरवाजे से दबा दिया था और होटल के मेहमानों पर गोलीबारी की थी।
इससे पहले काबुल में हीं अभी हाल ही में पाकिस्तान के दूतावास पर ऐसे ही हमले हुए थे। जिसकी जिम्मेदारी (आई एस के) ने ली थी। दरअसल,अफगानिस्तान में जबसे तालिबान राज कायम हुआ है उसके बाद से ही खूंखार आतंकी संगठन ISIS लगातार हरकत में है जो अक्सर अफगानिस्तान के कई हिस्सों में इसी तरह के हमलों को अंजाम देता रहा है। लेकिन अब इस आतंकी संगठन का विदेशी लोगों पर हमला करना किसी गंभीर साजिश गंध समझ में आ रही है। जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि तालिबान का मदद करने वाले देश अब इस आतंकी संगठन के निशाने पर है।
