
सांकेतिक तस्वीर।
नई दिल्ली। पाकिस्तानी फौज के नये आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के आते ही पाकिस्तान एका एक भारत के खिलाफ सभी फ्रंट पर मोर्चा खोल दिया है। जहां इस दौरान हाल ही में पाकिस्तानी गृहमंत्री और विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने कई मुद्दों को एक साथ उठाते हुए भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां तक कि भारतीय प्रधानमंत्री को भी हेट स्पीच के जरिए बखशा नहीं जा रहा है। इन सभी घटनाक्रमों का जब सीक्रेट आॅपरेशन न्यूज पोर्टल समूह ने विश्लेषण और पड़ताल किया तो बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जिससे यह साफ हो गया कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए शहबाज सरकार भारत को टारगेट कर रही है।
दरअसल, पाक फौज के नये आर्मी चीफ जनरल आसिम के आते ही पाकिस्तानी विद्रोही संगठन “टीटीपी” ने पाकिस्तान के साथ पूर्व में सीजफायर को तोड़ने का ऐलान किया और वहीं डूरंड लाईन को लेकर अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ हमला शुरू कर दिया है। जहां इस दौरान बीते रविवार को तालिबानी हमलें में पाकिस्तान के कई सैनिकों के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई। इतना ही नहीं एक दिन पहले भी तालिबानी और पाक फौज के बीच भीषण गोलीबारी करने की भी रिपोर्ट सामने आते हीं भारत के खिलाफ पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से चल रहे पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा में अचानक तेजी से उछाल आ गया।
जहां बिलावल भुटठो ने भारतीय प्रधानमंत्री को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि ओसामा बिन लादेन तो मारा गया लेकिन गुजरात का कसाई अभी भी जिंदा है। जिससे दोनों देशों के बीच पहले से ही जारी तनाव एक बार फिर से अपने चरम पर पहुंच गया। इन सभी घटनाक्रमों पर जब हमने बेहद गंभीरता से विश्लेषण और अन्य संबंधित जानकारियों का अध्ययन किया तो बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई।
क्योंकि, पाकिस्तान के अचानक इस तरह से भारत के खिलाफ लगातार प्रोपेगैंडा करने के पीछे सबसे बड़ा कारण डूरंड लाईन पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच छिड़ी भीषण जंग है। क्योंकि,खबर है कि एक दिन पहले हुए तालिबानी हमले में पाकिस्तानी सेना का बहुत ही ज्यादा नुकसान हुआ है जिसे छुपाने और पाकिस्तानी मीडिया का ध्यान बंटाने के लिए हीं एक सोची समझी साजिश के तहत भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा किया जा रहा है। क्योंकि,बीते रविवार को भी तालिबान ने जब पाकिस्तान पर हमला किया तो उस हमले में भी पाकिस्तानी फौजी ज्यादा हलाक हुए थे।
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले पाकिस्तानी गृहमंत्री ने जून 2021 में लाहौर के एक इलाकें में हुए बम विस्फोट का झूठा आरोप भारतीय खुफिया रा पर मढ़ा था, जिसमें दावा किया गया था कि भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज को मारने के लिए भारतीय ऐजेंसियों ने भारत के एक माफिया के माध्यम से इस विस्फोट को अंजाम दिया जिसमें निर्दोष मारे गए,इतना ही नहीं इसका पूरा डोजियर तैयार करके पाक विदेश मंत्रालय ने अपने कई मित्र देशों को भी दिया। उसके बाद ही एक दिन पहले डूरंड लाईन पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भीषण जंग शुरू हो गई जिसमें पाक फौज का अधिक नुकसान होने की जानकारी सामने आई, जहां इसे छुपाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से भारतीय प्रधानमंत्री को लेकर बेहद निंदनीय बयान दिया गया ताकि पाकिस्तानी मीडिया का ध्यान तालिबान हमले से हटाकर नई दिल्ली की तरफ किया जाये।
