एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान के खैबर में पिछले 40 घंटें से काउंटर टेरिरिज्म बिल्डिंग पर कब्जा करने वाले TTP के सभी आतंकियों को मार गिराने का किया गया बड़ा दावा, दो कमांडो के भी मारे जाने की रिपोर्ट आई सामने – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर प्रांत के बन्नु जिले में काउंटर टेररिज्म सेंटर (CTD) पर पिछले 40 घंटों से कब्जा करने वाले तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के 33 आतंकियों को पाक फौज ने मार गिराने का दावा किया है। इस घटना की जानकारी पाकिस्तान डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने खुद संसद को दिया है,हालांकि इस दौरान 2 कमांडो के भी मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई हैं।

बता दे कि करीब तीन दिन से TTP के आतंकियों ने एक मेजर समेत चार फौजियों को बंधक बनाया हुआ था। जिसके बाद पाकिस्तान ने इस मसले को सुलझाने के लिए 16 मौलवियों की एक टीम अफगानिस्तान के काबुल में बातचीत के लिए भेजा था। इनकी कोशिश यह थी कि अफगान तालिबान को इस बात के लिए तैयार किया जाए कि वो TTP आतंकियों को सरेंडर के लिए तैयार करे। ये कोशिश नाकाम साबित हुई। जहां इस बीच यह भी जानकारी सामने आई थी कि TTP के आतंकी अफगानिस्तान जाने के लिए पाकिस्तान से हेलिकॉप्टर की मांग कर रहे थे। इसके बाद पाकिस्तानी फौज ने मिलिट्री ऑपरेशन किया जो 40 घंटों तक चला।

दरअसल,काउंटर टेररिज्म सेंटर में TTP के एक आतंकी से एक अधिकारी पूछताछ कर रहा था। उसी समय आतंकी ने उसके हाथ से एके 47 छीन ली और अपने साथी आतंकियों को रिहा करवा लिया। देखते ही देखते सभी आतंकियों ने पूरे सेंटर पर कब्जा कर लिया, और वहां मौजूद अफसरों को बंदी बना लिया। इस दौरान TTP के आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में पाकिस्तान के बन्नु जिले में चारों ओर फौजियों की तैनाती कर दी गई थी। जहां 40 घंटे बाद एक सैन्य आॅपरेशन में इन सभी आतंकियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *