
दुर्घटना के बाद मौके पर अन्य सैनिक,फोटो साभार-(सोशल मीडिया)
गंगटोक/नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर में स्थित सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को इंडियन आर्मी का एक ट्रक खाई में गिर जाने से इसमें सवार 16 जवानों की मौत हो गई, वहीं,4 के घायल होने की भी खबर हैं। जहां आर्मी के हवाले से ने बताया गया है कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वैन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया है।
वहीं, इस दुर्घटना की रिपोर्ट सामने आते हीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। PM ने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया।
