एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

घातक विस्फोट से एक बार फिर दहली अफगानिस्तान की राजधानी, हताहतों की संख्या अधिक होने की रिपोर्ट आ रही है सामने, शक की सुई IS पर – नित्यानंद दूबे (स्पेशल एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर बेहद खतरनाक बम विस्फोट होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट तालिबान सरकार के विदेश मंत्रालय के बाहर हुआ है। इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है। फिलहाल, विस्फोट के बाद तालिबान के लड़ाकों ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। हालांकि,विस्फोट में हताहतो की संख्या अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है,लेकिन आशंका है कि हमले में ज्यादा लोग हताहत हुए हैं। वहीं,हमलें को लेकर अभी तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन शक की सुई इस्लामिक स्टेट पर है।

दरअसल,अफगानिस्तान में तालिबान के काबिज होने के बाद से ही इस्लामिक स्टेट लगातार हमले कर रहा है। पिछले डेढ़ साल में आईएसआईएस ने सबसे ज्यादा काबुल को निशाना बनाया है। इसमें कई तालिबान लड़ाके भी मारे जा चुके हैं। इस बीच तालिबान का दावा है कि अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट का कोई वजूद नहीं है। वहीं, इस्लामिक स्टेट अपने प्रतिद्वंदी तालिबान को अमेरिका का पिट्ठू और इस्लाम का दुश्मन बताता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *