एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

जारी जंग के बीच रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री ने किया बड़ा दावा, कहा “सोलेडार” पर रूसी फौज ने किया फतेह, यूक्रेन ने किया खारिज – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)


यूक्रेनियन टैंको की फ्लीट,फोटो साभार -( यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्ट्री के ट्वीटर से)

कीव/मॉस्को। यूक्रेन के साथ जारी भीषण जंग के बीच रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि रूसी फौज ने यूक्रेन के नमक की खदान वाले पूर्वी शहर सोलेडार पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। मंत्रालय ने आगे भी कहा कि रूस और यूक्रेन की सेना के बीच खूनी संघर्ष के केंद्र सोलेडार पर गुरुवार की रात कब्जा कर लिया गया था। वहीं,यूक्रेन ने रूस के इस दावे का खंडन किया है। हालांकि, दोनों ही देशों के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

बता दे कि रूस की तरफ से यह दावा किया गया है कि सोलेडार का कब्जा यूक्रेन में जारी विशेष सैन्य अभियान में मील का पत्थर है। रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि यूक्रेन इसी शहर से डोनेट्स्क क्षेत्र में अपने आक्रामक सैन्य अभियान जारी रखे हुए था। इस बीच विशेषज्ञों का मानना है कि सोलेडार पर नियंत्रण स्थापित होने से बखमुत में यूक्रेनी सैनिकों के लिए आपूर्ति मार्गों को काटना संभव हो जाएगा। क्योंकि,सोलेडार का बहुत ज्यादा सैन्य महत्व नहीं है, हालांकि इससे रूसी सेना और पुतिन की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के लिए यूक्रेनी शहर बखमुत पर कब्जा करना आसान हो सकता है। बता दे कि बखमुत में कॉपर समेत कई खनिजों की खदाने हैं। और वैगनर ग्रुप इन खदानों पर अपना नियंत्रण चाहता है।

हालांकि,रूसी रक्षा मंत्रालय ने वैगनर ग्रुप के बखमुत शहर पर कब्जे के दावों को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया। मंत्रालय ने कहा कि पिछले तीन दिनों में, सात सौ से अधिक यूक्रेनी सैनिकों और यूक्रेन के सशस्त्र बलों के हथियारों की तीन सौ से अधिक यूनिटों को सोलेडार शहर के पास नष्ट कर दिया गया है। लेकिन यूक्रेन के सशस्त्र बलों के पूर्वी समूह के प्रवक्ता सेर्ही चेरेवती के हवाले से दावा किया गया है कि यूक्रेनी आउटलेट आरबीसी-यूक्रेन को बताया कि शहर में लड़ाई चल रही है। फिलहाल, दोनों देशों के दावें अलग अलग है। ऐसे में किसी भी एक पक्ष के दावें की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *