
सांकेतिक तस्वीर।
नई दिल्ली। भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम की वास्तविक लोकेशन के बारे में बहुत बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसल, दाऊद के भांजा आलीशान पारकर ने केंद्रीय जांच ऐजेंसी (NIA) की पूछताछ में कई राज उगला है, यहां तक कि उसने दाऊद की वास्तविक लोकेशन के बारे में भी खुलासा किया है। उसने कबूला है कि दाऊद इब्राहिम की पत्नी महजबीन परिवार की देखभाल करने वाली महिला है। वह हमेशा सभी रिश्तेदारों के संपर्क में रहती है और वह जमीन से जुड़ी हुई है।
भांजे ने आगे भी कहा कि मैं उनसे जून 2022 में दुबई में मिला हूं। मैं अपने बिजनेस के काम से दुबई गया था। उस वक्त जैतुन हामिद अंतुले के घर में रुका था। महजबीन मेरी पत्नी को त्योहार पर भी कॉल करती है। वॉट्सऐप कॉल के जरिए मेरी पत्नी से बात करती है। उसने बताया कि फिलहाल दाऊद इब्राहिम कासकर, हाजी अनीस उर्फ अनीस इब्राहिम शेख और मुमताज रहीम फाकी अपने परिवार के साथ अब्दुल्ला गाजी बाबा दरगाह के पीछे डिफेंस कॉलोनी, कराची, पाकिस्तान में रहता हैं।
दरअसल,NIA ने दाऊद इब्राहिम और उसके करीबियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और आरोप लगाया था कि दाऊद इब्राहिम एक स्पेशल टीम बना रहा है, जो देश के बड़े नेता या व्यापारियों पर अटैक कर सकते हैं। वो बड़े शहरों में हिंसा फैला सकते हैं। इस मामले की जांच के दौरान NIA ने दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर (उसकी मौत हो चुकी है) के बेटे आलीशान पारकर का बयान दर्ज किया। जहां अपने बयान में आलीशान पारकर ने दाऊद के परिवार की पूरी जानकारी बताई है। मालूम हो कि वर्ष 1993 में मुंबई विस्फोट के बाद से हीं दाऊद इब्राहिम भारत के बाहर भाग गया था। जहां बाद में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा सामने आया कि वह पाकिस्तान में हीं छिपा तथा पाकिस्तानी ऐजेंसियों के संरक्षण में अपना सभी भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इतना ही नहीं मुंबई के 26/11 आतंकी हमलें भी दाऊद का नाम आया था। फिलहाल, भारतीय ऐजेंसियां उसे तलाश रही है जो कि अभी भी भारत की पकड़ से बाहर है।
