
फोटो साभार-(चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के ट्वीटर से)
बीजिंग। दुनियां में आये दिन नये-नये हथियार बनाने की होड़ के बीच अब भारत के जानी दुश्मन चीन ने दावा किया है कि उसने दुनिया का पहला ऐसा जहाज बना लिया है जिसे कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। चीन का कहना है कि यह जहाज पूरी तरह से अपने आप ही ऑपरेट होता है। बता दे कि चीन का यह ड्रोन कैरियर है।
बताया जा रहा है कि मई 2022 में चीन ने झू है यूं को लॉन्च किया था। हाल ही में दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत में स्थित जुहाई बंदरगाह पर यह पहली बार पहुंचा है। करीब डेढ़ साल के बाद यह जहाज संचालन के लिए तैयार है। आठ महीने बाद जहाज की डिलीवरी को चीन की सेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार दिया जा रहा है। यह चीन का पहला ऐसा जहाज है जिसे सिस्टम साइंटिफिक रिसर्च शिप के तौर पर जाना जा रहा है, पूरी तरह से ऑटोनॉमस नेविगेशन ओर रिमोट कंट्रोल फंक्शंस से लैस है। बता दे कि रिमोट कंट्रोल से लैस चीन यह ड्रोन कैरियर महासागर पर एक वैज्ञानिक अध्ययन करेगा। इसे लेकर यह भी दावा किया गया है कि इस जहाज की तरफ से कुछ परीक्षण भी किए जाएंगे।
दरअसल,यह ड्रोन कैरियर 2000 टन वजन का है और 88.5 मीटर लंबा है। एक घंटे में यह 18 नॉट्स यानी 33 किलोमीटर की स्पीड हासिल कर सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो रिसर्च और जासूसी के लिए यह एक बार में कई ड्रोन लॉन्च कर सकता है। इस बात की आशंका है कि चीन किसी भी क्षेत्र में अपने मनमुताबिक इसका प्रयोग कर सकता है। हालांकि,अभी तक चीन ने इसे मिलिट्री जहाज नहीं करार दिया है,लेकिन आशंका है कि यह बहुत जल्द चीनी नौसेना का बड़ा हथियार बन सकता है।
