
अमेरिकी युद्धपोत,फाईल फोटो,साभार -(यूस नेवी के ट्वीटर से)
तेलअवीव/वाशिंग्टन। मिडिल-ईस्ट में इजरायल और ईरान के के बीच जारी भीषण जंगी तनातनी के चलते अमेरिका ने भी आक्रामक रुख अख्तियार किया है। जहां इस बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में बेहद खतरनाक क्रूज मिसाइलों से लैश एक पनडुब्बी तैनात की है। दरअसल,हाल हीं में अल अक्सा मस्जिद में इजरायली फोर्स द्वारा की गई गोलाबारी को लेकर मिडिल-ईस्ट में जंगी तनाव चरम पर है।
वहीं,अमेरिका ने कहा कि उसने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अपने नौसैनिक बेड़े को बढ़ावा देते हुए मध्य पूर्व में एक क्रूज-मिसाइल पनडुब्बी तैनात की है। बता दे कि यूएसएस फ्लोरिडा, एक परमाणु-संचालित जहाज है जो 154 टॉमहॉक लैंड-अटैक क्रूज मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है।
इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अमेरिका ने अपने इस पनडुब्बी को बहरीन में स्थित यूएस फिफ्थ फ्लीट के सपोर्ट में तैनात किया है। जो कि यह क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
मालूम हो कि गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिकी सेना ने सीरिया में ईरान समर्थित समूहों के खिलाफ हवाई हमले किए थे। इससे पहले ईरानी निर्मित ड्रोन द्वारा किए गए हमले में एक अमेरिकी ठेकेदार की मौत हो गई थी, जिसके जवाब में अमेरिका ने कार्रवाई की थी। इस घटना के बाद से भी दोनों देशों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जहां इस बीच हाल ही में येरुशलम में स्थित अल अक्सा मस्जिद के भीतर इजरायल की पुलिस फोर्स ने वहां मौजूद तमाम आतंकियों के खिलाफ एक आॅपरेशन चलाया था,जिसके चलते क्षेत्र में जंगी तनातनी बढ़ गई,जिससे गाजा पट्टी में मौजूद आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर भारी संख्या में बेहद खतरनाक रॉकेट दागा। इतना ही नहीं इसी कड़ी में लेबनान से भी हिजबुल्ला आतंकवादी ग्रुप ने कई रॉकेट दागे। जिससे इजरायल की एअर फोर्स ने भी काउंटर अटैक को अंजाम दिया।
