एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

श्रीलंकाई नौसेना ने दो दर्जन भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, भढ़की नई दिल्ली, मांगा जवाब – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने करीब दो दर्जन भारतीय मछुआरों को पकड़कर अपने देश ले गई है। वहीं,भारत की ओर से जवाब मांगे जाने पर,श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि जिन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है वे जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के उत्तर पश्चिम में उसके जलक्षेत्र में मछलियां पकड़ रहे थे,जो कि श्रीलंका का क्षेत्र है।

वहीं,इस घटनाक्रम पर श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि ”हमने बुधवार, 21 जून की देर रात श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले मछुआरों की नौकाओं को खदेड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। उस दौरान बहुत-से मछुआरे वहां थे,उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि वे लोग तमिलनाडु के रामनाथपुरम, पुडुकोट्टई और नागपट्टिनम जिलों के रहने वाले हैं। इन मछुआरों को देर रात नेदुनथीवु के पास से पकड़ा गया और उनकी 4 नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया। बाद में उन्हें कांकेसनथुरई पोर्ट ले जाया गया और मैलाडी मत्स्य पालन निरीक्षक के हवाले कर दिया गया।”

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद रहा है। श्रीलंकाई नौसेना ने अब तक कई बार पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों को निशाना बनाया है, उन पर गोलियां बरसाई हैं। कथित तौर पर श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई घटनाओं में मछुआरों की नौकाओं को जब्त कर लिया गया, और बाद में वापस भी नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *