
तेल अवीव। हमास ने अब दो इजरायली बुजुर्ग महिलाओं को भी आजाद कर दिया है। दावा है कि कतर और इजिप्ट के मध्यस्थता के चलते खूंखार आतंकी समूह “हमास” ने अब इजरायल की दो बुजुर्ग महिलाओं को भी उनके स्वास्थ्य कारणों को ध्यान में रखकर उन्हें आजाद कर दिया है। बता दे कि इससे पहले इसी तरह से दो अमेरिकी महिलाओं को भी हमास कतर की मध्यस्थता के चलते छोड़ा था। हालांकि, अभी और बंधकों की रिहाई को लेकर अभी तक कोई स्थिति साफ नही हुई है। फिलहाल, गाजा पट्टी पर इजरायली एअर फोर्स बमबारी लगातार जारी रखे हुई है……….
