
संदिग्ध परिस्थितियों में ईरानी जहाजों में विस्फोट के दौरान, फोटो साभार-(सोशल मीडिया)
तेहरान। खाड़ी में जारी भीषण जंग के बीच हूती आतंकियों को भारी सैन्य संसाधनों की आपूर्ति करने जा रहे ईरान के 16 जहाजों को रहस्यमय तरीकों से घातक विस्फोटकों से उड़ा देने की बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। वहीं इस घटना पर अभी तक तेहरान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस घटना को अंजाम देने वाले समूह या किसी देश का नाम भी अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन ईरान में जब भी इस तरह की कोई हरकत होती है तो उसके लिए इजरायल की खुफिया एजेंसी “मोसाद” को हीं जिम्मेदार माना जाता रहा है,जिसका कि दावा खुद ईरान भी कर चुका है।
