एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

मृत सागर के किनारे बरामद हुए ईरानी मिसाइलों के अवशेष, मलबों के साथ फोटो खींचवाते दिखे लोग – विजयशंकर दूबे (एडिटर इन क्राईम)


हवा में ही नष्ट किये गये ईरानी मिसाइल का मलबा जो कि मृत सागर के किनारे गिरा हुआ मिला, फोटो साभार-(सोशल मीडिया)

यरुशलम। ईरानी हमले के दौरान इजरायल द्वारा इंटरसेफ्ट किये गये सैकड़ों मिसाइलों में से कुछ मिसाइलों के अवशेष बरामद हुए हैं, जहां इसी कड़ी में मृत सागर किनारे ईरानी मिसाइल के मलबे के पास कुछ इजराइली नागरिक उत्साह मनाते हुए और उसके साथ फोटो खींचवाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, आधी रात को जब ईरान ने सैकड़ों क्रूज व अन्य घातक मिसाइलों से इजरायल पर हमला बोला तो पूरी दुनिया थारा गई थी। हालांकि, इजराइली एअर डिफेंस सिस्टम यूनिट ने दुश्मन के लगभग सभी मिसाइल हमलों को हवा में हीं नष्ट करने का दावा किया है। जहां इसी दौरान ईरान के संसद में इस हमले को लेकर एक बड़ा जश्न आयोजित किया गया था, बता दे कि दशकों से ईरान और इजरायल के बीच प्रॉक्सी वॉर चलता चला आ रहा है, लेकिन ऐसा पहली बार है जब ईरान ने सामने आकर इतने बड़े हमले को अंजाम दिया है। वहीं अब इजरायल भी बड़े पलटवार की तैयारी में है, ऐसे में पूरी दुनिया की निगाह ईरान इजरायल तनाव पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *