
सांकेतिक तस्वीर।
इस्लामाबाद। भारत के मोस्ट वांटेड और सरबजीत सिंह के हत्यारे आतंकी अमीर सरफराज तांबा की हत्या में पाकिस्तान के एक केंद्रीय कैबिनेट मिनिस्टर ने भारतीय खुफिया एजेंसी राॅ का नाम लिया है। इस पाकिस्तानी मंत्री ने दावा किया है कि तांबा हत्याकांड को राॅ ने हीं अंजाम दिया है, हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब ऐसी घटनाओं के लिए रा का नाम न लिया गया हो। ऐसा पहले भी होता चला आया है, फिलहाल,पाकिस्तान के इस दावें को लेकर नई दिल्ली अभी खामोश है। बता दे कि पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी करने और आतंकी साजिश रचने के झूठे आरोप में पाकिस्तान के लाहौर के सेंट्रल जेल कोट लखपत में बंद भारत के निर्दोष नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या वर्ष 2013 में उस समय की गई थी जब उनकी रिहाई होने वाली थीं, जहां इस हत्या को लश्कर का आतंकी और भारत का मोस्ट वांटेड अमीर सरफराज तांबा ने अंजाम दिया था। जिसकी कि हत्या अभी हाल ही में कुछ अज्ञात हमलावरों ने लाहौर में किया था। जैसे ही तांबा की मौत की खबर सामने आई पूरे भारत वर्ष में खुशी की लहर दौड़ गई, जहां इस बीच सरबजीत सिंह के परिजनों ने भी अपनी ख़ुशी जाहिर की थी।
