एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

संदिग्ध भारतीयों को अवैध रूप से विदेश भेजे जाने के मामले में गृह सचिव भी जांच के दायरे में

काठमांडू,  (हि.स.)। नेपाल के हवाई अड्डे से संदिग्ध भारतीयों को विदेश भेजे जाने के मामले में फंसे गृह मंत्री रमेश लेखक के बाद अब गृह सचिव गोकर्ण मणि दवाडी भी जांच के घेरे में आ गए हैं। नेपाल के एंटी करप्शन ब्यूरो ने गृह सचिव के ऊपर निगरानी बढ़ा दी है।

भारत की सुरक्षा एजेंसी से कुछ आतंकियों और खालिस्तान समर्थकों की सूची मिलने के बाद भी इन सभी को नेपाल के रास्ते विदेश जाने दिया गया। इस मामले में अब तक गृह मंत्रालय के सह सचिव और एयरपोर्ट इमिग्रेशन विभाग के प्रमुख तीर्थराज भट्टराई से पूछताछ हो चुकी है। अब इस मामले की जांच तेज कर दी गई है और गृहसचिव की भूमिका की जांच की जा रही है।

ब्यूरो के आयुक्त जयबहादुर चंद ने बताया कि पिछले 6 महीने में एक हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से विदेश जाने दिया गया। चंद के मुताबिक इनमें से 200 से अधिक सिर्फ वांटेड अपराधी हैं, जिसमें खालिस्तान समर्थक भी हैं। इसके अलावा 2 खूंखार आतंकवादियों के भी नेपाल के रास्ते विदेश जाने की जानकारी है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *