ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, आरोपित के पास से दो किलो आरडीएक्स युक्त आईईडी बरामद

-बटाला से एक आतंकी काबू, एक फरार

चंडीगढ़, अगस्त (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी माड्यूल को नाकाम करते हुए एक आरोपी की गिरफ्तार करके चार हथगोले तथा एक आरडीएक्स आधारित आईईडी बरामद किया है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी ) गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र बटाला की पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी निशान सिंह उर्फ निशान जोड़िया के इशारे पर काम करता था। निशान सिंह पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकवादी हरविंद्र सिंह रिंदा के निर्देश पर काम कर रहा है।

डीजीपी ने बताया कि बटाला के गांव बलपुरा से पुलिस ने चार हथगोले, दो किलोग्राम आरडीएक्स युक्त एक आईईडी बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने कई संचार उपकरण भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि यह खेप ब्रिटेन स्थित बीकेआई आतंकवादी निशान सिंह उर्फ ​​निशान जोडिया के निर्देश पर रखी गई थी, जोकि पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित पाक स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देशों पर काम कर रहा था। डीजीपी के अनुसार पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *