ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल के हिंसक प्रदर्शन में यूपी में हाई अलर्ट, पुलिस मुख्यालय में बना कंट्रोल रूम

लखनऊ,  (हि.स.)। नेपाल में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए लखनऊ पुलिस मुख्यालय में एक विशेष कक्ष बनाया गया है। साथ ही सरकार ने हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं, जिस पर मदद ली जा सकती है। 24 घंटे सोशल मीडिया की पोस्टाें पर भी नजर रख रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल देश में बिगड़े हालात को देखते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण को राज्य के सभी सीमावर्ती जिलों में चौकसी बरतने को निर्देश दिए हैं।

इस दौरान डीजीपी ने उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपद पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया है। 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए पुलिस मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसकी मॉनटिरिंग एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश को मिली है।

एडीजी ने बताया कि भारतीयों की मदद के तीन हेल्पलाइन नंबर 0522—2390257, 0522—2724010, 9454401674 और एक व्हाट्सएप नंबर 9454401674 जारी किया गया है। ये 24 घंटे काम करेंगे। इस नंबर के जरिए सीधे मदद मिल सकेगी। सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *