कठुआ, (हि.स.)। जम्म संभाग के जिला कठुआ की पहाड़ी तहसील बिलावर के धनु पैरोल में स्थित काला वनक्षेत्र के कमाध नाले के समीप सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू होने की खबर आई है।
सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार बिलावर के धनु पैरोल में स्थित काला वन क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों की मिली, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी और घेराबंदी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल भेजे जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और सुरक्षाबलों का सहयोग करें। आईजीपी जम्मू भीमसेन टूटी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से मुठभेड़ की खबर साझा की है।
—————
