ब्रेकिंग न्यूज़

केन्या में सोमालिया के बार्डर पर एक पैसेंजर बस में बम ब्लास्ट,4 की मौत दर्जनों घायल -राकेश पांडेय (स्पेशल एडिटर)

अफ्रीकी देश केन्या के सोमालिया सीमा के निकट मंडेरा काउंटी में एक बम धमाका हो गया था. जिसमें अभी तक चार लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों अन्य लोग घायल हुए हैं. ये बस मुख्य सड़क पर लगे बम से टकरा गई थी. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है. मंडेरा के गवर्नर अली रोबा ने बुधवार को घटना की पुष्टि की है. घटना के समय बस मंडेरा कस्बे की ओर जा रही थी. किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
लेकिन इसके पीछे सोमालिया के आतंकवादी संगठन अल-शबाब का हाथ होने का संदेह है, जो अलकायदा के साथ मिलकर केन्या में इस तरह के कई हमले कर चुका है. केन्या में अल शबाब की साल 2011 से ही मौजूदगी है. इसे दुनिया का सबसे खतरनाक और खूंखार आतंकी गुट भी माना जाता है. इस समय इसने बहुत बड़ा इलाका अपने कब्जे में किया हुआ था. ये समूह बीते कुछ समय से लगातार मजबूत होता जा रहा है.

विदेशी हो रहे शामिल
इसमें विदेशी लोग भी शामिल हो रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि पड़ोसी अफ्रीकी देशों के अलावा यूरोप और अमेरिका से भी लोग आतंकी बनने के लिए इस समूह का हिस्सा बन रहे हैं (Bus Hits Roadside Bomb in Kenya). अमेरिका और ब्रिटेन ने इसे आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है और इसे प्रतिबंधित भी किया है. संगठन के रिश्ते इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस के अलावा अल कायदा और बोको हराम (Boko Haram) से भी हैं.

2011 से कर रहा हमले
अल शबाब 2011 से ही केन्या की धरती पर आतंकी हमले कर रहा है, बीते कुछ महीनों में इसने केन्या की पांच काउंटी को अधिक निशाने पर लिया है. इनमें वाजिर, मंडेरा, गरीसा, ताना रीवर और लामू शामिल हैं. मंडेरा के गवर्नर का कहना है कि ये संगठन उनकी काउंटी के लिए सबसे बड़ा खतरा है (Bus Hits Roadside Bomb in Kenya). संगठन ने यहां की 50 फीसदी सड़कों और 60 फीसदी क्षेत्र पर कब्जा किया हुआ है. जिसके कारण मजबूरन बहुत से स्कूलों को बंद करना पड़ा है और हजारों छात्र इससे प्रभावित हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *