हेड लाइन्स

अमेरिका-ईरान के बीच अगले सप्ताह शुरू होगी वार्ता, परमाणु समझौते का मुख्य बिंदु

वाशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता अगले सप्ताह शुरू होगी। अमेरिका के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सप्ताह यूरोपियन यूनियन, चीन और रूस के साथ हुई वार्ता के बाद इस संबंध में कुछ प्रगति हुई है।
ज्ञात हो कि 2015 के परमाणु समझौते पर लौटने के लिए अमेरिका द्वारा वार्ता शुरू की गई है। इससे पहले ईरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की मांग कर रहा है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस सप्ताह जो वार्ता हुई है। उसके कुछ सार्थक परिणाम आए हैं। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह वियना में अप्रत्यक्ष रूप से वार्ता शुरू हो जाएगी। हालांकि इस वार्ता में अभी और अधिक आगे बढ़ने की जरूरत है।
उक्त अधिकारी का कहना है कि ईरान अपने दायित्वों का पालन करता है, तो हम भी प्रतिबंध हटाने को तैयार हैं। ऐसा नहीं है कि सभी प्रतिबंध तर्क संगत नहीं हैं। कुछ ऐसे भी प्रतिबंध हैं तो वैध प्रतिबंध हैं। ईरान को इन सारी स्थितियों को समझना होगा। अधिकारी के अनुसार वार्ता के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया गया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह वियना में वार्ता बेहतर माहौल में आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *