यरूशलम। गाजा पट्टी में इजराइल के साथ संघर्ष में नौ बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हो गई।फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक संख्या के हिसाब से यह दिन पिछले कई सालों में सबसे अधिक रक्तपात वाले दिनों में एक रहा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों की मौत की वजह से संबंधित कोई जानकारी तो नहीं दी लेकिन उत्तरी गाजा में एक विस्फोट में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के कम से कम सात लोगों की जान चली गयी। इजराइली सेना ने कहा कि गाजा से रॉकेट दागे जाने के जवाब में उसने हमास के कई ठिकानों को निशाना बनाया।
Related Articles
मणिपुर : उग्रवादियों के खिलाफ अभियान में 13 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
इम्फाल, 11 मई (हि.स.)। मणिपुर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। राज्य के विभिन्न स्थानों से अभियान के दौरान 13 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए। मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि इस दौरान […]
पानीपत पुलिस ने पकड़े अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिक
पानीपत, (हि.स.)। पानीपत पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सात बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की निगाह अब उन विदेशी घुसपैठियों पर है जो श्रमिक बस्तियों में किराये के मकानों और स्लम बस्तियों में सालों से छिपकर रह रहे हैं। चांदनी बाग थाना क्षेत्र में किराये के मकान से पकड़े गए बांग्लादेशी लोगों से […]
भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित
नई दिल्ली, 9 मई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और सीमा पर युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह फैसला लिया है। जल्द ही औपचारिक घोषणा किये जाने की उम्मीद है। यह फैसला आईपीएल द्वारा पंजाब किंग्स […]
