ब्रेकिंग न्यूज़

दंतेवाड़ा में मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर; 2 लाख का था इनाम :छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। इसके सिर पर 2 लाख का इनाम था। यह एनकाउंटर सोमवार सुबह 6.30 बजे गीदम पुलिस स्टेशन  के तहत गुमालनर गांव के निकट हुआ जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की ओर से नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाया गया। यह जानकारी पुलिस सुपरिटेंडेंट अभिषेक पल्लव ने दी।
मुठभेड़ के बाद जवानों ने मृत महिला नक्सली का शव बरामद किया। घटना स्थल पर जवानों ने 2 हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। वहीं इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। रायपुर से 400 किमी की दूरी पर मृत नक्सली महिला की पहचान 24 वर्षीय वाइको पेक्को के तौर पर की गई। वाइको पेक्को नक्सली प्लाटून नंबर 16 की सदस्य थी। मृतक नक्सली के शव के साथ भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई।
इससे पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा के सिलगेर गांव में पुलिस कैम्प पर नक्सलियों ने गोलीबारी की और ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस कैंप को जलाने की कोशिश की थी। इसके अलावा सुरक्षाबल पर पत्थर भी बरसाए थ्ज्ञे। ग्रामीणों के बीच छुपे नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई जिसके बाद सुरक्षाबल ने भी फायरिंग की। इसमें तीन ग्रामीणों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *