मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत को लेकर कोर्ट में आज (14 अक्तूबर) सुनवाई चल रही है। इस दौरान आर्यन के वकील ने तमाम दलीलें दीं तो सरकारी वकीलों ने कई सबूत पेश किए। सरकारी वकीलों का कहना है कि आर्यन लंबे समय से ड्रग्स की चपेट में था। भले ही मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में उसके पास ड्रग्स बरामद नहीं हुई, लेकिन वह ड्रग्स का सेवन करता रहा है। वह ड्रग पैडलर के संपर्क में भी था। एनसीबी ने कोर्ट में दलील दी है कि जो ड्रग्स क्रूज शिप से बरामद हुआ, वह सिर्फ अरबाज मर्चेंट के लिए नहीं था। उसे आर्यन खान भी कंज्यूम करने वाला था। इस मामले में आर्यन ने पहले ही कबूल किया है कि वह चार साल से ड्रग्स का सेवन कर रहा है।
Related Articles
नक्सलियों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर चल रहे अभियान को तत्काल रोकने को जारी किया पर्चा
बीजापुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर चल रहे बड़े नक्सली विराेधी अभियान को तत्काल रोकने की मांग की है। नक्सल संगठन की उत्तर-पश्चिम बस्तर डिविजन के प्रभारी रूपेश ने प्रेस नोट जारी कर यह अपील की है। नक्सलियाें के जारी इस पर्चे में कहा गया है कि सरकार के इस […]
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने में इस्तेमाल की गई स्कैल्प और हैमर मिसाइल
– तीन मिसाइलों से लैस राफेल फाइटर जेट ने पाकिस्तान की नींद उड़ाई नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह करके पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया।इस जवाबी कार्रवाई में फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल से दागी गई स्कैल्प और हैमर मिसाइल भी फ्रांस में ही बनी हैं। […]
जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में शहीद हवलदार झंटू अली शेख का पार्थिव शरीर बंगाल पहुंचा, एयरपोर्ट पर गूंजे ‘अमर रहे’ के नारे
कोलकाता, 26 अप्रैल (हि.स.) । जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद भारतीय सेना के विशेष बलों के जवान हवलदार झंटू अली शेख का पार्थिव शरीर शुक्रवार देररात नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। शव को जब तिरंगे में लिपटे ताबूत में लाया गया, तो मौके […]
