इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

पाकिस्तानी नौसेना ने किया बड़ा दावा, भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तानी समुद्री सीमा में घुसने की करी कोशिश , दावे के बारे में इंडियन नेवी ने अभी तक नहीं जारी किया कोई बयान, पाकिस्तानी दावे को सीक्रेट आपरेशन ने अपनी पड़ताल में किया खारिज – चंद्रकांत मिश्र/राकेश पांडेय

नई दिल्ली। पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय नौसेना पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारत की नौसेना की एक पनडुब्बी पाकिस्तान के समुद्री जल सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है।

बताते चले कि पाकिस्तानी नौसेना की तरफ से बयान जारी किया गया है जिसमें यह कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी उ नौसेना ने अपने समुद्री जलसीमा में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी को घुसपैठ करते हुए पकड़ा। इसी क्रम में पाकिस्तान की तरफ से आगे बताया गया कि पाक जल क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए भारतीय पनडुब्बी की पहचान की गई और उसे तत्काल रोक दिया गया,और घटना इसी महीने के 16 अक्टूबर की बतायी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी नौसेना की तरफ से यह भी दावा किया जा रहा है कि भारतीय पनडुब्बी की पाकिस्तान के समुद्री सीमा में यह तीसरी बार घुसपैठ की कोशिश हुई है । फिलहाल अभी तक भारतीय नौसेना की तरफ से इस घटना के संदर्भ में कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। लेकिन भारतीय सूत्रों ने पाकिस्तानी नौसेना के इस दावे को सिरे से खारिज दिया है और इसे पाकिस्तानी नौसेना द्वारा महज दुष्प्रचार बताया है। भारतीय सूत्रों का तर्क है कि अगर किसी पनडुब्बी को कहीं घुसपैठ करनी ही होगी तो वह पानी के अंदर गहराई में ही रहेगी, पानी के उपर नहीं।

US Navy's MH-60 Sea Hawks Crashed

पाकिस्तानी नौसेना द्वारा भारतीय नौसेना के पनडुब्बी को पाक जल क्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप विषयक क्रम के संदर्भ में सीक्रेट-आपरेशन न्यूज पोर्टल द्वारा जांच व विश्लेषण किया गया जिसके बाद सीक्रेट-आपरेशन इस परिणाम पर पहुंचा कि किसी भी देश की कोई भी पनडुब्बी बिना अपने कमांड के आदेश के दुश्मन के जल क्षेत्र में कभी नहीं प्रवेश करती।
और दुश्मन के जल क्षेत्र में जाती भी है तो हमेशा गुपचुप तरीके से समुद्र की गहराई में ही मौजूद रहती है,और वही से अपने दुश्मन की हरकतों को रिपोर्ट करती है। कभी आदेश के क्रम में यदि दुश्मन पर हमला करना होता है तो वह भी हमेशा समुद्र की गहराई से ही हमला करती है,केवल विशेष परिस्थितियों में ही पानी के सतह पर से अपने हमले को अंजाम देती है। पनडुब्बी जब भी किसी सीक्रेट मिशन पर होती है तो वह दुश्मन के इलाके में जाकर खुद को दुश्मन के सामने कभी प्रदर्शित नहीं कर सकती। इसलिए सीक्रेट आपरेशन न्यूज पोर्टल पाकिस्तानी नौसेना के इस दावे को मनगढ़ंत,भ्रामक व झूठा करार करते हुए सिरे से खारिज करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *