नाइजर के खूंखार हमलावर (फाईल फोटो)
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश नाइजर से एक हमलें में 69 लोगों के मारे जाने संबंधी एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नाइजर के दक्षिण-पश्चिम में बंदूकधारियों के एक समूह ने हमला करते हुए नाइजर एक मेयर सहित कुल 69 लोगो को मार दिया है,इस हमले की पुष्टि वहां की सरकार ने भी कर दिया है। कहा जा रहा है कि ये हमला बुर्किना फासो और माली के साथ लगने वाली नाइजर की सीमा के पास किया गया है,एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका के साहेल क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में देश के सुरक्षाबलों और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट एवं अल-कायदा से जुड़े सशस्त्र समूहों के बीच पिछलें कई सालों से संघर्ष का मुख्य केंद्र रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन खूंखार हमलावरों ने मंगलवार को बानीबांगो के मेयर के साथ मौजूद लोगों पर घात लगाकर हमला किया,इस हमलें में मारे गए लोगों के बारे मे देश के गृह मंत्री अल्काचे अल्हाडा ने बताया कि इस हमले में 15 लोग बचे है और भी बचे लोगों की तलाश जारी है।
नाइजर के खूंखार हमलावर (फाईल फोटो)
एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल दक्षिण-पश्चिम नाइजर के सीमावर्ती इलाकों में नागरिकों पर किये गये हमलों में 530 से अधिक लोगों की मौते हुई है, जो कि 2020 की तुलना में पांच गुना अधिक है।
नाइजर के खूंखार हमलावर (फाईल फोटो)
गौरतलब है कि इससे पहले, अगस्त में बंदूकधारियों ने इस इलाके में कई हमलें किये थे। इसमें से एक हमले में 37 लोगों की मौत हुई थी। इन खूंखार हमलावरों के बारे में बताया जाता है कि ये हमलावर अक्सर समुदायों को अस्थिर करने के चक्कर में मेयर,ग्राम प्रधानों और धार्मिक बुजुर्गों सहित स्थानीय अधिकारियों को टारगेट करते रहते हैं, इसके अलावा,गांवों पर हमला करना और जबरन वसूली करने जैसे अपराधों को भी इन इलाकों में खूब अंजाम दिया जाता रहा है। 2018 की शुरुआत से अब तक सरकारी अधिकारियों की हत्यायें की गई या उनका अपहरण कर लिया गया और फिरौती की रकम मिलने पर ही छोड़ा जाता था।