एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

अमेरिका के एक फाइटेर एअरक्राफ्ट से विस्फोटक युक्त उपकरण हुआ गायब, अमेरिकी एअरफोर्स में मचा हड़कंप, इलाकें में जारी किया गया सर्च आॅपरेशन, विस्फोट की संभावना में लोगों को घरों में ही रहने को दिया गया निर्देश – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

वॉशिंगटन। अमेरिकी वायु सेना में उस समय हड़कंप मच गया जब यह जानकारी सामने आई कि फ्लोरिडा एयरबेस में मौजूद एक फाइटेर एअरक्राफ्ट में लोड हो चुके एक विस्फोटक उपकरण गायब है,गायब की सूचना आते ही इलाकें को खाली करवा लिया गया। बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक उपकरण किसी लड़ाकू विमान में लगाया गया था। एअरक्राफ्ट के उड़ान के दौरान पेंच के ढीला हो जाने से यह उपकरण आसपास के किसी इलाके में गिर गया। जहां व्यापक रूप से सर्च आॅपरेशन चलाया गया, फिर भी वो विस्फोटक उपकरण बरामद नहीं किया जा सका,हालांकि ऐतिहातन पूरे एयरबेस को खाली करवा लिया गया है।

अब आशंका इस बात की जताई जा रही है कि अत्याधिक सक्रिय विस्फोटक भरे होने के कारण इसमें विस्फोट हो सकता है। बेस पर मौजूद एयरमैन विस्फोटक को ढूंढने और पूरे इलाके को साफ करने के काम में जुटे हुए हैं, वहीं अब बड़ा सवाल सामने आया है कि यदि उड़ान के दौरान यह विस्फोटक उपकरण जमीन पर गिरा तो विस्फोट क्यों नहीं हुआ ? इससे प्रथम दृष्ट्या यही प्रतीत हो रहा है कि जिस लड़ाकूं विमान से यह उपकरण गायब हुआ है वह उस समय उड़ान पर नहीं था, जो कि संभवतः चोरी भी किया जा सकता है।

हालांकि,अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्हें वह डिवाइस मिल गई है,लेकिन विस्फोटक उपकरण नहीं बरामद हुआ है, इस दौरान विस्फोट की संभावना के चलते लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहा गया है और सर्च अभी तक जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *