इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान की दूसरी बीवी के उपर हुए हमलें में सीक्रेट ऑपरेशन को नजर आ रही है बड़ी साजिश, जो कि आने वाले दिनों में घातक साबित होगी पाकिस्तानी अवाम को – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय


इमरान खान की दूसरी बीवी “रेहम” (फाईल फोटो)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान पर एक शादी से लौटते वक्त रात में इस्लामाबाद के पास उनकी कार पर फायरिंग की गई,इस दौरान वो घबरा गई थी और अपनी गाड़ी छोड़कर कुछ दूर भाग गयी थी, हालांकि वह इस हमले से बचने में कामयाब रही। फिर सोमवार को तड़के सुबह रेहम ने खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से इस हमले की घटना को सार्वजनिक की और पाकिस्तान की सरकार पर बड़ा सवाल करते हुए कहा कि यह तो कायरों का मुल्क है। बता दें कि रेहम अपने भतीजे की शादी से इस्लामाबाद लौट रही थी,जहां बीच रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गन प्वाइंट पर पहले उनकी गाड़ी रोकी फिर उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की,इसके बाद वो दहशत में अपनी उस गाड़ी को वहीं छोड़कर दूसरी गाड़ी से अपने घर देर रात पहुंची।

हमले के बारे में रेहम ने कहा कि रविवार देर रात मैं अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के बाद अपने घर इस्लामाबाद लौट रही थी,जहां रास्ते में पहले मेरी कार पर फायरिंग की गई,इसके बाद एक बाइक पर दो लोग आए और उन लोगों ने बंदूक दिखाकर गाड़ी को रोक लिया,मैं बमुश्किल दूसरी गाड़ी में बैठकर वहां से निकली। मेरी गाड़ी में ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड रह गए। इसके बाद रेहम ने सवाल किया कि क्या यही इमरान खान का नया पाकिस्तान है ? यह कायरों और ठगों का मुल्क है।

इसी दौरान रेहम ने एक और चौंकानें वाला दावा की,उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं,मेरा स्टाफ अब तक एक मिनट भी नहीं सो पाया और वो शम्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में बैठा हैं और पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही है,मुझे एफआईआर की कॉपी का इंतजार है। इस मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए फॉलोवर्स का शुक्रिया। मुझे मौत से डर नहीं लगता।

इस हमलें की बारीकियों पर नजर डाला जाए तो कई तरह के बड़े सवाल खुद ब खुद दिखाई देने लग जा रहे हैं, क्या यह हमला सिर्फ लूटपाट के मकसद से किया गया था ?
तो इन लूटेरों ने लूटपाट की घटना को क्यों नहीं अंजाम दिया ? जबकि जो पेशेवर लूटेंरें होते हैं वो अपने टारगेट को पूरी तरह से लूटने की कोशिश करते हैं जबकि यहां तो गाड़ी छोड़कर अन्य लूटपाट का पीड़ित द्वारा जिक्र नहीं किया गया है। क्या सिर्फ डराने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था ? तो क्यों और कौन डराने की साजिश रचा है ? कहीं इमरान खान के खिलाफ देश भर में बढ़ती नफरत का राजनैतिक लाभ लेने की पीड़ित द्वारा कोशिश तो नहीं है ? कहीं पाकिस्तानी फौज और ISI पीड़ित को पाकिस्तान की राजनीति में लांच करने के मिशन पर तो नहीं हैं ? चूंकि पाक फौज और ISI पाकिस्तान के लिए अब नये राजनैतिक चेहरे की खोज में है,ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है। अब अंतिम सवाल को इस हमले के साथ जोड़ना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा।

दरअसल,देश के कई मुद्दों के अलावा भारत के कश्मीर से धारा 370 समाप्त होने पर इसे पाकिस्तान में इमरान की बड़ी नाकामयाबी के रूप में देखा जा रहा है,इसीलिये इमरान खान वहां के विपक्षी दलों के साथ-साथ वहां की आम जनता के बीच इस समय पूरी तरह से हाशिये पर है,और इसके साथ पाक फौज और खुफिया ऐजेंसी से भी उनका छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है,कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस समय इमरान खान अपने ही देश में बहुत ही बुरी तरह से घिर चुके हैं, और उनकों जल्द से जल्द सत्ता से उतारने की बड़ी साजिश रचने की भी रिपोर्ट सामने आ रही है।

अब ऐसे में नवाज शरीफ को लाने की तैयारी भी चल रही है,जिसके लिए बीते दिनों लंदन में पाक सेना के कुछ सैन्य अधिकारी और ISI के भी अधिकारी नवाज शरीफ के साथ एक सीक्रेट मीटिंग किये थे,बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में यह तय हुआ है कि नवाज को पाकिस्तान वापस लौटने पर उन्हें कुछ दिन जेल में रखने के बाद उन्हें फिर से पाकिस्तान के गद्दी पर बैठा दिया जायेगा,लेकिन यहां भी बात बनते नहीं दिख रही,चूंकि नवाज शरीफ पर भी कई तरह के भ्रष्टचार के मुकदमें है,अब ऐसे में तलाश है किसी क्लीन इमेज की ? और यह तलाश पूरी होती दिख रही है,इमरान खान की दूसरी पूर्व पत्नी के रूप में “रेहम” पर, इसीलिए विक्टिम कार्ड खेला जा रहा है,और इस मिशन में खेल कोई और रहा है,लेकिन पाकिस्तान की जनता और विपक्षी दलों को लग रहा है कि पाकिस्तान की सेना और खुफिया ऐजेंसी शामिल हैं इस खेल में,गलत अंदेशा है इन लोगों को। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पाकिस्तान में इस समय सत्ता को लेकर बहुत ही खतरनाक खेल खेला जा रहा है जो कि आने वाले वक्त में किसी बड़ी घटना के रूप में सामने आ सकता है,और इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी पाकिस्तान की आम जनता को।

गौरतलब है कि रेहम एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी नागरिक हैं। और वह जनवरी 2015 में इमरान खान से शादी की थी। हालांकि,10 महीने बाद ही उनका तलाक हो गया था। बता दें कि रेहम की उम्र इमरान से 19 साल कम थी। रेहम ने आरोप लगाया था कि इमरान समलैंगिक और नशे के आदी हैं और उनके साथी मुझे बम से उड़ाना चाहते थे। इमरान ने इससे पहले ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ से निकाह किया था। जेमिमा ने इस्लामी संस्कृति को अपनाने और पाकिस्तान में रहने से साफ इनकार कर दिया था,इसलिए नौ साल बाद वर्ष 2004 में तलाक हो गया। इमरान के दो बेटे हैं। इमरान ने तीसरा निकाह बुशरा मेनका से किया जो कि वो जादू-टोना में यकीन रखने वाली महिला हैं। इसलिए पाकिस्तान में उन्हें पिंकी पीरनी के नाम से जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *