एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

अविश्वास प्रस्ताव वाली रात में ISI चीफ ने इमरान खान को जब बुरी तरह से पीटा, तब ठंडा पड़े इमरान, खुलासा होने के बाद पाकिस्तान में मचा हड़कंप – चंद्रकांत मिश्र/हेमंत सिंह


इमरान खान (फाईल फोटो)

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी मीडिया स्थानिय सोशल मीडिया के हवाले से रिपोर्ट कर रही है कि बीते 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान PM आवास पर जब रात में अपनी कैबिनेट टीम के साथ मीटिंग कर रहे थे तो उसी समय दो हैलीकॉप्टरों से पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा और पाकिस्तानी खुफिया ऐजेंसी के चीफ पूरी फोर्स के साथ वहां पहुंचते है,जहां इस दौरान बंद कमरे में मीटिंग के बहाने डीजी ISI ने इमरान खान को जबरदस्त तरीके से पीटा और उन्हें धमकाया भी,तब जाकर इमरान खान पीछे हटे,जिसके बाद देर रात सदन में अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ और इमरान खान प्रधानमंत्री के पद से हटा दिये गए। बता दें कि समूचे पाकिस्तान के साथ-साथ पूरी दुनिया में उस रात इमरान खान के साथ हुए इस घटना की चर्चा हो रही है।

बताते चले कि पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में इस माह की 9 तारीख को पाकिस्तानी संसद में अविश्वास प्रस्ताव पारित होना था,जिसको लेकर सुबह से ही सदन की कार्यवाही शुरू हो गई थी लेकिन सत्ता पक्ष इसे विदेशी साजिश करार देने पर तुला हुआ था,जहां इस दौरान पूरे दिन सदन में भारी गहमा-गहमी रही,यानि सत्ता पक्ष किसी भी स्थिति में उस दिन भी अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं होने देना चाह रहा था। तरह-तरह के दाँवपेंच खेले जा रहे थे,ताकि अविश्वास प्रस्ताव प्रभावित हो सकें,जहां इसी कड़ी में जारी सदन के दौरान इमरान खान PM हाउस पर रात के 9 बजे अपनी पूरी कैबिनेट टीम के साथ एक गोपनीय मीटिंग कर रहे थे,जहां इस दौरान इस्लामाबाद में हवा उड़ी कि इमरान खान आज भी टालेंगें और वे किसी भी स्थिति में न तो अविश्वास प्रस्ताव पारित होने देंगे और ना ही सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानेंगे,फिर क्या था रात 10 बजे सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ इस्लामाबाद हाईकोर्ट भी खुल गया और वहां मौजूद जज सदन की कार्यवाही लाइव देखने लगे।

चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए 9 अप्रैल रात 10 बजे तक का समय निर्धारित किया हुआ था,इसीलिए जब यह साफ हो गया कि इमरान आज भी कोई खेल खेलेंगें तो उसी समय आर्मी चीफ जनरल बाजवा ने तत्काल एक आदेश जारी करते हुए कहा कि राजनीति से और ब्यूरोक्रेसी से जुड़ा हुआ कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के देश नहीं छोड़ सकता,बाजवा के इस आदेश के तुरंत बाद पाकिस्तान सेना बिना देर किये हरकत में आ गई,जहां इस दौरान पाकिस्तान के सभी एअरपोर्ट,बंदरगाह के साथ-साथ सभी मुख्य सड़कों को पाक फौज घेरकर पोजीशन ले ली,वहीं इस दौरान राजधानी में टैंक रेजिमेंट के साथ फौज मार्च करने लगी तथा प्रधानमंत्री इमरान खान के सरकारी आवास को भी फौज ने घेर लिया,यहीं नहीं इमरान खान के आवास के बाहर कैदी वाहन भी खड़े कर दिये गए।

वहीं इन सबके बीच दो हैलीकॉप्टर इस्लामाबाद के उपर मंडरानें लगे जो कि इमरान खान के आवास में लैंड किये, बताया जाता है कि इन दोनों हैलीकॉप्टर में पाक फौज के चीफ जनरल बाजवा और डीजी ISI थे,जो कि ये लोग वहां पहुंचते ही इमरान खान को मीटिंग के बहाने वहीं एक कमरे में ले जाकर बुरी तरह से इमरान खान को पीटते है और उन्हें धमकाते भी है,जहां इसके बाद बाजवा और डीजी ISI वहां से चले जाते हैं,लेकिन इमरान के घर के बाहर अभी भी फोर्स और कैदी वाहन मौजूद रहते हैं,जिसके बाद इमरान की पूरी कैबिनेट वापस सदन जाती है और नियमानुसार वहां की कार्यवाही में हिस्सा लेती है,लेकिन देर रात 1 बजे के करीब जब अविश्वास प्रस्ताव पारित होने का समय आता है तो इमरान खान की पूरी टीम सदन से वाक आउट कर जाती है,जहां नये स्पीकर के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही शुरू की जाती है,चूंकि पहले वाले स्पीकर इमरान खान के दोस्ती का हवाला देते हुए अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने से साफ इंकार करते हुए अपना इस्तीफा दे देते हैं। जहां इस दौरान 174 वोट विपक्ष यानि शहबाज शरीफ को मिलते हैं तो वहीं इमरान खान शून्य पर रहते हैं,दरअसल इमरान खान के सभी सदस्य वोटिंग के पहले ही सदन का बहिष्कार करते हुए बाहर चले जाते हैं।

उधर,देर रात इमरान खान बिना इस्तीफा दिये प्रधानमंत्री आवास व अन्य स्टाफ छोड़कर अपने निजी आवास के लिए रवाना हो जाते है। अब इस बदसलूकी और मारपीट की घटना के बारे में पूरी दुनिया को मालूम हो चुका है, चूंकि जब यह घटना घटित हो रही थी तो वहां इमरान की कैबिनेट के अलावा तमाम वरिष्ठ पत्रकारों के अतिरिक्त अन्य लोग भी मौजूद थे जो कि इस घटना के साक्षी थे। हालांकि सोमवार को शहबाज शरीफ देश के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर चुके हैं और पाकिस्तान की सियासत में पिछले कई महिनों से जारी उठापठक अब शांत होते दिखाई दे रहा है, लेकिन इमरान खान के साथ घटित इस घटनाक्रम को लेकर पाकिस्तान के साथ-साथ पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *