
सांकेतिक तस्वीर।
कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग को 54 दिन लगभग पूरा हो चला है,लेकिन जंग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में परमाणु हमले का खतरा भी बढ़ता हीं जा रहा है। इसी बीच रूस-यूक्रेन बॉर्डर के पास रूस के TU-160 बॉम्बर फाइटेर एअरक्राफ्ट देखे गए हैं। बता दें कि इन लड़ाकूं विमानों का इस्तेमाल परमाणु बम हमलें में होता है। इस दौरान रूस फौज ने डोनेस्ट्क में पिछले 24 घंटे में 9 बार भीषण हमलों को अंजाम दिया है,जिसमें 2 लोगों की मौत होने की रिपोर्ट सामने आई है।
वहीं,यूक्रेन के लवीव शहर में भी रूस ने 5 शक्तिशाली घातक मिसाइलें दागी हैं। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए हैं। उधर,राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना पूर्वी डोनबास इलाके को पूरी तरह से तबाह करना चाहती है। इसी बीच यूक्रेन की एयरफोर्स का दावा सामने आया कि उसने बीते रोज रूस के 3 लड़ाकूं हेलिकॉप्टर और एक फाइटेर एअरक्राफ्ट मार गिराया। इसी कड़ी में यूक्रेन की सेना का भी कहना है कि उसने भी पिछले 24 घंटों में डोनबास में 10 रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया। इधर,खार्किव शहर में भीषण गोलाबारी में पांच लोगों के मारे जाने और 13 घायल होने की सूचना सामने आई है। तो वहीं माइकोलाइव में ओडेसा पोर्ट के पास रुसी फौज द्वारा लगातार रॉकेट हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि इस जंग में रूस ने अपने 20,300 सैनिकों को खोया है। इसके अलावा अब तक रूसी सेना को बहुत नुकसान हुआ है। वहीं,रूस ने कीव के पास एक यूक्रेनी मिलिट्री फैक्टरी को एक घातक हमले में तबाह कर दिया है।
अब सबसे चिंताजनक बात यह है कि यूक्रेन बार्डर पर युध्द के 54वें रूस का सबसे घातक फाइटेर एअरक्राफ्ट TU-160 का दिखना यूक्रेन के उत्साह को निराशा में बदल दिया है। अब ऐसे में यूक्रेन द्वारा बार-बार नाटों देशों को पहले से ही चेताया जा रहा है यही नहीं खुद अमेरिकी ऐजेंसी के चीफ ने भी भावी परमाणु हमले की भविष्यवाणी अभी एक दिन पहले ही कर चुके हैं,जबकि यूक्रेन के इंटेलीजेंस चीफ ने इन सभी दावें को खारिज करते हुए साफ किया है कि रूस परमाणु हमला नहीं करेगा,अब भविष्य में क्या होगा ? अभी कुछ कह पाना मुश्किल है लेकिन एक बात तो तय हो गया है कि रूस अब किसी भी कीमत पर रूकने वाला नहीं है, भले ही परिणाम कुछ भी हो।
