एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

दुश्मन के घुसपैठ को नाकाम करने के एक मिलिट्री आॅपरेशन को लीड करने के दौरान खड़ी चट्टान से फिसलकर गिरने से सेना के मेजर की हुई मौत, दिवंगत मेजर को सेना ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

नई दिल्ली/श्रीनगर। दुश्मन के घुसपैठ को नाकाम करने के लिए एक मिलिट्री ऑपरेशन को लीड करने के दौरान आॅपरेशन इंचार्ज रहे भारतीय सेना के एक मेजर की खड़ी चट्टान पर से फिसल कर गिरने के कारण असमय मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास हुई है। दिल्ली निवासी मेजर रघुनाथ अहलावत (34) की कहां जा रहा है कि गुरुवार को उरी क्षेत्र में एक इंटेलीजेंस इनपुट पर घुसपैठ रोधी अभियान के लिए अपने टीम को लीड कर रहे थे,जहां इस दौरान एक खड़ी चट्टान पर से फिसलकर गिरने से मेजर शहीद हो गए।

सांकेतिक तस्वीर।

उधर,सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि एक खड़ी चट्टान से होते हुए मार्ग पर छानबीन करते समय,खराब मौसम के कारण वे फिसल गए और 60 मीटर गहरे खड्डे में गिर गये। नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मेजर अहलावत 2012 में सेना में शामिल हुए थे। वह नई दिल्ली के द्वारका इलाके के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और माता-पिता हैं।”

जहां भारतीय सेना ने शुक्रवार को शहीद हुए मेजर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं रक्षा विभाग के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मुसावी ने कहा कि दिवंगत मेजर रघुनाथ अहलावत के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान ले जाया गया। दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है और उनकी गरिमा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *