एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

22 दिन पहले कराची हमले में मारे गए चीनी नागरिकों के मुद्दे पर इस्लामाबाद के उपर भढ़के चीनी प्रधानमंत्री, कहा चीन बहुत गुस्से में है – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे


चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग (फाईल फोटो)

इस्लामाबाद/बीजिंग। पाकिस्तान के कराची यूनिवर्सिटी में हुए आत्मघाती हमले को 22 दिन हो चुके हैं। लेकिन पाकिस्तान के हाथ अभी तक खाली है,जिस वजह से बीजिंग बहुत नाराज है। बता दे कि चीन के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान फिर से इस मुद्दे को उठाते हुए बेहद नाराजगी भी व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने इस्लामाबाद को बेहद सख्त लहजे में कहा कि कराची विस्फोट में मारे गए चार चीनी नागरिकों को लेकर चीन बहुत गुस्से में हैं।

बताते चले कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग से पहली बार फोन पर बात की। जहां बातचीत में उन्होंने कराची यूनिवर्सिटी धमाके का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि पाकिस्तान 22 दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं ले सका है। इसके साथ उन्होंने आगे ऐसी घटना न हो इसके लिए चीन के अन्य संस्थाओं की सिक्योरिटी बढ़ाने को कहा है।

इस दौरान ली केकियांग ने कहा कि 26 अप्रैल को हुए हमले के बाद से चीन गुस्से में है। इससे पहले 11 मई को चीन के विदेश मंत्री ने भी मांग की थी कि जल्द से जल्द इस हमले से जुड़े आरोपियों को सजा दी जाए। ली केकियांग से बातचीत में शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान इस हमले की जांच कर रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के हिसाब से उन्हें सजा दी जाएगी। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि चीन के सभी संस्थाओं की सिक्योरिटी बढ़ा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *