स्पेशल रिपोर्ट

कांगो में तैनात भारत की शांति सेना ने विद्रोहियों के एक बड़े हमले को किया नाकाम, दुश्मन अंबुस के तहत शांति सेना पर किया था हमला – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)


फाईल फोटो।

वाशिंग्टन। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत शांति सेना के रूप में तैनात भारतीय सेना की एक यूनिट ने बुधवार को मध्य अफ्रीकी देश में एक आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया। बता दे कि बीते 22 मई को अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। जिसके बाद भारतीय जवानों ने काउंटर फायरिंग करते हुए इस हमले को नाकाम कर दिया।

बताते चले कि भारतीय सेना के सैनिकों को कांगो देश में MONUSCO (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन) के हिस्से के रूप में तैनात किया गया है। जहां 22 मई को कांगों में आतंकियों ने FARDC (कांगोली सेना) और MONUSCO सैनिकों पर अकारण गोलियां चलाना शुरू कर दिया इसके बाद ही भारतीय सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में अन्य राष्ट्रों के सैनिकों ने काउंटर फायरिंग करते हुए विदरोहियो के हमलो को नाकाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *