एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

चीन का टारगेट बन रहा नेपाल, चीनी फौज नेपाल की सीमा के भीतर कर रही है घुसपैठ – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

बीजिंग/काठमांडू। चीन हमेशा अपनी बदनियति के लिए बदनाम रहा है,जहां उसका शिकार अब नेपाल बनता दीख रहा है। खबर है कि चीन अब नेपाल की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर रहा है। बताया जा रहा है कि चीन ने दो साल पहले नेपाल में गोरखा जिले के रूइला में अपना सैन्य ठिकाने बना लिया था,अब वहां कटीले तार लगातार घेराबंदी कर दिया है।

दरअसल,अभी तक नेपाल और चीन के बीच सीमा निर्धारण नहीं हो पाया है। चीन इसी का फायदा उठाकर धीरे-धीरे नेपाल के अंदरूनी भागों में घुसपैठ कर रहा है। वहीं इस हरकत के खिलाफ नेपाली लोग लगातार विरोध कर रहे है, लेकिन सरकारी अधिकारी इससे बिल्कुल अनजान बने हुए हैं।

उधर,नेपाल के विदेश मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि बॉर्डर पर किसी तरह का डेवलपमेंट करने से पहले दोनों देशों की इजाजत जरूरी है। हालांकि,अब तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि चीन नेपाल की जमीन पर कोई अवैध निर्माण कर रहा है।

बताते चले कि चार महीने पहले नेपाल सरकार की एक सीक्रेट रिपोर्ट लीक हो गई थी। इसमें बताया गया है कि कैसे चीन नेपाल के दो सरहदी इलाकों पर कब्जा कर रहा है ?लीक रिपोर्ट के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेपाल के दो सरहदी इलाकों या कहें जिलों में घुसपैठ करके वहां अपना इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है।

गौरतलब है कि नेपाल और चीन के बीच हिमालय से लगी करीब 1400 किलोमीटर का सीमाई इलाका है। जहां वर्ष 1960 में दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर कई समझौते हुए थे। हालांकि, चीन अब हुमला के अलावा एक और जिले में लगे पिलर्स को हटाकर यहां कब्जा कर रहा है। पिछले साल जब यह विवाद सामने आए थे तब नेपाल सरकार ने यहां टास्क फोर्स भेजी थी। जिसके बाद चीन अपनी हरकतों पर तत्काल विराम लगा दिया लेकिन अब फिर उसकी हरकत तेज़ हो गई है,जिसे लेकर नेपाली नागरिकों में भारी रोष है लेकिन संबंधित विभाग व सरकार जानबूझकर इससे अनजान बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *