एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

लुहांस्क के बाद अब कीव को टारगेट करते हुए रूसी फौज ने 14 घातक मिसाइलों से किया जबर्दस्त हमला, भारी नुकसान का अंदेशा – सतीश उपाध्याय/अमरनाथ यादव


सांकेतिक तस्वीर।

मॉस्को/कीव। रूस-यूक्रेन जंग अब अपने निर्णयाक मोड़ में आ चुकी है। जहां रविवार तड़के सुबह यूक्रेन की राजधानी को टारगेट करते हुए रूसी फौज ने 14 घातक मिसाइलों से हमला किया है, जहां इस हमले की चपेट में आने से कई बिल्डिंगों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं इस बीच यह रिपोर्ट सामने आई कि यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूसी सैनिकों ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

बताते चले कि कीव के मेयर क्लित्स्चको की तरफ से दावा किया गया कि रूसी हमलें में चार घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सात साल की एक बच्ची को मलबे से जीवित बाहर निकाला गया। वहीं एक अन्य रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कीव क्षेत्र पर कम से कम 14 मिसाइलें दागी गईं है। जबकि रविवार तड़के हुए हमलों से पहले कीव ने पांच जून से इस तरह के रूसी हमलों का सामना नहीं किया था।

इस बीच, यह भी दावा सामने आया कि रूसी सैनिक पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र में यूक्रेन के शेष गढ़ पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। रूसी सैनिक सिवेरोदोंतेस्क के भग्नावशेषों और रासायनिक संयंत्र, जहां सैकड़ों यूक्रेनी सैनिक और नागरिक छिपे हुए हैं,पर पूर्ण नियंत्रण कायम करने के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *