इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

आॅपरेशन “अल जवाहिरी” में चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने, आॅपरेशन में शामिल पाक फौज का हैलीकॉप्टर आतंकियों के काउंटर अटैक में हुई क्रैश – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे


सांकेतिक तस्वीर।
वाशिंग्टन/इस्लामाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के हवाले से जैसे ही खुलासा किया गया कि अमेरिकी फोर्स के एक स्पेशल स्ट्राइक में खूंखार आतंकी अल जवाहिरी मारा गया,तुरंत इस पर मीडिया कवरेज शुरू हो गया,लेकिन इसी बीच एक और रिपोर्ट सोमवार को सामने आई थी कि पाकिस्तानी सेना का सैन्य हेलिकॉप्टर बलूचिस्तान में क्रैश हो गया है। जहां पाकिस्‍तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए दावा किया कि हेलिकॉप्टर में सवार पाक फौज के छह अफसरों की मौत हो गई है। और इस घटना के बारे में यह कहा गया कि बलूचिस्‍तान में चल रहे बाढ़ राहत ऑपरेशंस की निगरानी करने के दौरान सेना का यह हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया। लेकिन बलूचिस्तान की एक न्यूज पोर्टल ने पाक फौज के इस दावे को खारिज करते हुए यह कहा कि जिस इलाके में हैलीकॉप्टर के दुर्घटना की बात कही जा रही है वहां तो मौसम बिल्कुल सामान्य था तो फिर यह दुर्घटना कैसे हो गई ? इतना ही नहीं इस न्यूज पोर्टल ने इस घटना को अल जवाहिरी हत्याकांड से जोड़ते हुए यह खुलासा किया कि अल जवाहिरी आॅपरेशन के दौरान पाक फौज भी अमेरिका की मदद में था और आतंकी संगठन “अल कायदा” के काउंटर अटैक में यह हैलीकॉप्टर क्रैश हुआ है।

दरअसल, बलूचिस्तान की न्यूज वेबसाइट द बलूचिस्तान पोस्ट ने रिपोर्ट किया कि ‘पाकिस्तान की सेना दावा कर रही है कि सैन्य हेलिकॉप्टर खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ है। जबकि जमीन पर हमारे सूत्रों और मौसम विभाग का डेटा इस बात की पुष्टि करता है कि इलाके में मौसम पूरी तरह सामान्य था। हवाओं की रफ्तार 16 से 24 किमी प्रति घंटे थी और बारिश 10 फीसदी से भी कम थी।’

अब ऐसे में वेबसाइट के इस दावे ने इसलिए सवाल खड़े किए हैं क्योंकि एक दिन पहले ही अफगानिस्तान में अल-कायदा का सरगना अल जवाहिरी अमेरिका के ड्रोन आॅपरेशन के हमले में मारा गया है। जहां इस दौरान यह दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश के पीछे आतंकी संगठन “अल-कायदा” के आतंकवादियों का हाथ हो सकता है। हादसे में मारा गया कमांडर जनरल सरफराज अली कई बार भारत के खिलाफ जहर उगल चुका था। एक वीडियो में वह भारत में मुसलमानों,सिखों और ईसाइयों की स्थिति पर सवाल उठाता नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि ओसामा बिन लादेन के आतंकी संगठन अल कायदा का सेकेंड इन कमांड अल जवाहिरी जो कि लादेन की मौत के बाद इस संगठन का चीफ था, सोमवार को अमेरिका के एक स्पेशल ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया जहां इस आॅपरेशन की सफलता की अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने खुद पुष्टि किया। बता दे कि मारे गए अल जवाहिरी भारत के खिलाफ भी कई मौकों पर जहर उगलता रहता था इतना ही नहीं अभी हाल ही में उसने भारत के कई शहरों में आत्मघाती हमले की धमकी भी दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *