एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

US में स्थित भारतीय उच्चायोग के दिवाल पर “खालिस्तान जिंदाबाद” लिखे जाने की रिपोर्ट आई सामने,मचा हड़कंप,शुरू हुई जांच – राकेश पांडेय/रविशंकर मिश्र


सांकेतिक तस्वीर।

वाशिंग्टन/नई दिल्ली। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखे जाने की रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह स्लोगन किसने लिखे हैं ? फिलहाल,इस मामले की जांच की जा रही है।

बता दे कि भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। वहीं खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह ने इसका विरोध करते हुए लोगों से खालिस्तानी झंडा फहराने की अपील की है।

जहां इस सप्ताह के बीते बुधवार को प्रतिबंधित खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक भड़काऊ वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने 15 अगस्त को मेलबर्न,लंदन,मिलान,सैन फ्रांसिस्को,वैंकूवर और टोरंटो में भारतीय दूतावासों में खालिस्तान-ब्लॉक तिरंगा लगाने की घोषणा की थी। समूह ने ऐसा करने वालों को नकद इनाम देने की घोषणा भी की थी।

गौरतलब है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुख्य चेहरा है। यह एक खालिस्तान समर्थक समूह है, जो अलगाववादी अभियान चला रहा है। अमेरिका में बने समूह की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। इसका मूल एजेंडा पंजाब में अलग से खालिस्तान बनाने का है। गुरपतवंत अमेरिका से वकालत और पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री भी ले चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *