एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

14 दिन पहले LOC क्रास करते समय शूट आऊट के दौरान पकड़े गए घायल आतंकी की आज हुई मौत, डॉक्टरो ने कहा हार्ट अटैक से हुई मौत – अमरनाथ यादव बृजेश उपाध्याय


सांकेतिक तस्वीर।

श्रीनगर। करीब दो सप्ताह पहले LOC क्रॉस करके भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुस रहे एक पाकिस्तानी आतंकी को भारतीय सुरक्षाबलों ने एंकाऊंटर के दौरान उसे घायल स्थिति में गिरफ्तार कर लिया था। जहां उसे एक सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। होश में आने पर उसने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किया था लेकिन भर्ती होने के 14वें दिन यानि रविवार को उसकी मौत हो गई। जहां चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है।

बता दे कि इस घायल आतंकी का इलाज जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक सैनिक अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट (दौरान दिल का दौरा) से आतंकी तबरक हुसैन की मौत हो गई है। इसे 21 अगस्त को नौशेरा में LOC पर घुसपैठ करने की कोशिश करने के दौरान सुरक्षा बलों ने पकड़ा था। जहां इस दौरान भारतीय सुरक्षाबलों की गोलाबारी में यह आतंकी घायल हो गया था।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी अनुसार पता चला है कि उस समय की गोलाबारी में उसके पैर और कंधे पर गोली लगी थी। जिसके बाद उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूछताछ के दौरान हुसैन ने भारतीय पोस्ट पर हमले की साजिश का खुलासा किया था। आतंकवादी हुसैन ने बताया था कि उसके साथ उस समय चार और भी आतंकी थे लेकिन गोलाबारी के दौरान वे भागने में सफल रहे।

इससे पहले भी इसे वर्ष 2016 में इसी इलाके में भारतीय सेना ने गिरफ्तार किया था। तब वह अपने भाई हारून अली के साथ आया था। हालांकि, तब सेना ने उसे मानवीयता के आधार पर रिहा कर दिया था। जहां उसे नवंबर 2017 में पाकिस्तान वापस भेज दिया था। फिलहाल,इसकी मौत हो जाने पर अब पाकिस्तान घढ़ियाली आँसू बहाने की नौटंकी जरुर कर सकता है,क्योंकि प्रायोजित तरीके से पाकिस्तान की खुफिया ऐजेंसी ने हीं तो इसे भारत में हमला करने के लिए भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *