एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान में लगातार दो दिनों तक पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर फेंका गया हैंड ग्रेनेड, एक घटना में 3 पुलिसकर्मी मरे जबकि दूसरे में बाल-बाल बचे, मचा हड़कंप – राकेश पांडेय/ब्रृजेश उपाध्याय


पाक PM शहबाज शरीफ, फाईल फोटो, साभार-(सोशल मीडिया)

इस्लामाबाद। एक तरफ दुनिया के कई देशों में भीषण जंगी हालात है तो वही दूसरी ओर पाकिस्तान के क्वेटा में शुक्रवार को एक हैंड ग्रेनेड के विस्फोट में एक शख्स की मौत हो जाने के साथ 13 अन्य लोगो के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह धमाका क्वेटा के बाहरी इलाके में सबजल रोड पर एक ऑटो रिक्शे के पास हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने सबजल रोड पर सुरक्षा चौकी को निशाना बनाते हुए एक हैंड ग्रेनेड फेंका लेकिन वह इलाके से गुजर रहे ऑटो रिक्शा के पास जा गिरा और वहीं विस्फोट हो गया।

विस्फोट की घटना होते ही पुलिस और अन्य ऐजेंसियों के अधिकारी मय फोर्स के मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिए तथा घायलों को एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सिविल अस्पताल के हवाले से बताया गया है कि घायलों में कम से कम तीन की हालत बेहद नाजुक है। वहीं,धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

वहीं,इस बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि ऐसी ही एक अन्य घटना खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में भी गुरुवार को घटी जहां एक अज्ञात शख्स ने कोहाट फ्रेंडशिप टनल के पुराने टोल प्लाजा के पास पुलिस थाने पर एक हथगोला फेंक दिया। हालांकि गोला फटा नहीं। पुलिस ने बताया कि हैंड ग्रेनेड एक वैन से फेंका गया था लेकिन वह फटा नहीं।

उधर,पुलिस की तरफ से बताया गया है कि विस्फोट की घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में अभियान चलाया गया है और आतंकवाद निरोधी विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को ही कोहाट में बिलितांग पुलिस थाने पर फेंके गए हैंड ग्रेनेड से हुए धमाके में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। फिलहाल इन दोनों घटनाओं को अंजाम देने की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन इस घटना में दो दिनों तक लगातार पुलिसकर्मी ही निशाना बने है,हालांकि एक दिन पहले हुए विस्फोट में 3 पुलिसकर्मी मारे जबकि दूसरे दिन वाले विस्फोट में बाल-बाल बचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *