चार्ज शीट

देश के 11 राज्यों में स्पेशल ऑपरेशन के दौरान NIA ने PFI के खिलाफ छापेमारी की जबरदस्त की कार्यवाही, सैकड़ों लिये गए हिरासत में, इस दौरान ऐजेंसी को झेलना पड़ा विरोध – अमरनाथ यादव/गौरव बरनवाल


सांकेतिक तस्वीर।

नई दिल्ली। देश के खिलाफ घातक साजिश रचने के आरोप में केंद्रीय ऐजेंसी NIA एक स्पेशल ऑपरेशन के दौरान पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ देश के 11 राज्यों में गुरूवार की आधी रात से ही लगातार जबरदस्त छापेमारी की कार्यवाही में जुटी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पीएफआई के हेड परवेज आलम समेत देशभर में 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं,18 गिरफ्तार किये गये संदिग्धों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चार दिन की रिमांड स्वीकार करते हुए ऐजेंसी के हिरासत में भेज दिया है। हालांकि,अभी हाल ही में ऐजेंसी ने इसी तरह से कई राज्यों में कार्यवाही की थी। फिलहाल,ऐजेंसी अभी भी छापेमारी की कार्यवाही जारी रखे हुई है। उधर, ऐजेंसी की छापेमारी से बौखलाये PFI के तमाम सदस्य व समर्थक NIA के खिलाफ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन भी किये है।

बता दे कि ऐजेंसी की छापेमारी के दौरान केरल से सबसे ज्यादा 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चूँकि,इस संगठन को सरकार ने पहले से ही बैन कर रखा है इसके बावजूद भी इसके सदस्य देशभर में भारत के खिलाफ सक्रिय है। इतना ही नहीं खबर यह भी है कि पीएफआई ने दर्जनभर से ज्यादा नए संगठन तैयार कर लिए हैं ताकि वह भारतीय ऐजेंसियों को धोखा दे सके।

फिलहाल,ऐजेंसी की कार्यवाही अभी भी जारी है। आशंका है कि आने वाले दिनों में बहुत जल्द और भी बड़ी मछलियां ऐजेंसी के हत्थे चढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *