
सांकेतिक तस्वीर।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक मंत्री को आतंकवादियों द्वारा अपहरण किये जाने की रिपोर्ट सामने आई है। इसके बाद हीं पाकिस्तान की सियासत में उबाल आ गया। बताया जा रहा है कि मंत्री पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा को गिलगित-बाल्टिस्तान से जोड़ने वाले एक मुख्य मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने दोनों तरफ से सड़क को जाम कर मंत्री और कई पर्यटकों को अगवा कर लिया। आतंकवादियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उनके साथियों की रिहाई नहीं हुई तो मंत्री को छोड़ेंगें नहीं,जहां बाद में साथियों की रिहाई की पुष्टि होने के बाद आतंकवादियों ने मंत्री और बाकी लोगों को जाने दिया।
दरअसल,सोशल मीडिया पर शुक्रवार को शेयर किये गये एक ऑडियो क्लिप में गिलगित-बाल्टिस्तान के वरिष्ठ मंत्री अब्दुल्ला बेग ने यह कहा कि इस्लामाबाद से गिलगित की तरफ जाते समय उन्होंने पाया कि आतंकवादियों ने अपने साथियों को जेल से रिहा कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से सड़क को अवरूद्ध कर रखा है। बता दे कि वित्त, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्रालय के प्रभारी मंत्री अबैदुल्ला बेग द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि आतंकवादियों की रिहाई की पुष्टि के बाद उन सभी को कैद से जाने दिया गया।
