एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

बीते 24 घंटों में एक ओर जहां रूस ने यूक्रेन पर 75 मिसाइलें दागी, तो वहीं पलटवार करते हुए यूक्रेन ने भी 12 रूसी ड्रोन को किया नेस्तनाबूद – सतीश उपाध्याय/रविशंकर मिश्र


फोटो, साभार -( यूक्रेन के डिफेंस डिपार्टमैंट के ट्वीटर से)

कीव/मॉस्को। क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेनी हमले के बाद भढ़के रूस ने जहां यूक्रेन के जापोरिजिया के बाद राजधानी कीव पर भी जबरदस्त मिसाइल हमले को अंजाम दिया तो वही पलटवार करते हुए यूक्रेन ने भी भी रुसी हमले का माकूल जवाब देने का दावा किया है। बता दे कि रूस की सेना ने पिछले 24 घंटे में 75 मिसाइलें दागी हैं,तो वहीं यूक्रेन ने भी रूस के हमलों का जवाब दिया है। यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेनी एयर डिफेंस ने रूस के 9 से 12 कामिकेज़ ड्रोन को मार गिराया है।

बताते चले कि रूस के हमलों से लीव, पोलटावा, खारकीव, कीव जैसे शहरों के कई इलाकों में आग लग गई है। इन शहरों में इंटरनेट सेवा खत्म हो गई है। हमले में एक दर्जन से ज्यादा कारें जलकर खाक हो गई है। इतना ही नहीं,कीव पर मिसाइल अटैक के दौरान जर्मन दूतावास का वीजा विभाग भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

वहीं,रूसी हमलों के बाद यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि”क्रीमिया ब्रिज” पर अटैक के बाद पुतिन भड़क गए हैं या फिर हमने उन्हें उकसा दिया है, बल्कि रूस इस पुल पर अटैक से पहले भी यूक्रेन पर लगातार मिसाइलें दाग रहा था। कुलेबा ने यह भी दावा किया कि युद्ध के मैदान में हारने के कारण पुतिन हताश हैं और युद्ध को अपने पक्ष में बदलने की कोशिश करने के लिए लगातार घातक मिसाइलों से हमला कर रहे हैं।

उधर,यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा कि हम किसी भी हालत में सरेंडर नहीं करेंगे। हम लोग लड़ेंगे, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि हमलोग कभी भी सरेंडर नहीं करेंगे, हम लड़ेंगे। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा कि दुश्मन की मिसाइलों से हमारा साहस कभी नष्ट नहीं होगा, भले ही वे हमारी राजधानी के दिल पर वार करें।

रूस के जबरदस्त हमले के बाद यूक्रेन के कई इलाकों में बिजली काट दी गई है। यूक्रेन के एक अधिकारी के हवाले से यह बताया गया है कि पोलैंड और यूक्रेन के बॉर्डर पर यूक्रेनी क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। क्योंकि यहां पर पावर कट कर दिया गया है। पोलैंड के बॉर्डर सिक्योरिटी के प्रवक्ता का कहना है कि रूस ने पूरे यूक्रेन में शहरों पर अटैक किया है।

इधर, जर्मनी ने कहा है कि G-7 के नेता और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की यूक्रेन पर रूस के ताजा हमलों पर चर्चा करने के लिए कल आपातवार्ता करेंगे। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने ज़ेलेंस्की को “जर्मनी और अन्य G-7 देशों के समर्थन का आश्वासन दिया है। वहीं इस बैठक से पहले जेलेंस्की ने कहा कि मेरा भाषण निर्धारित है, जिसमें मैं रूस के हमलों के बारे में बताऊंगा।

इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि क्रीमिया पुल ब्लास्ट आतंकी गतिविधि की तरह है, उन्होंने आगे यह भी दावा किया कि इस काम को यूक्रेन की स्पेशल फोर्स ने अंजाम दिया है। उन्होंने यहां तक कहा कि यूक्रेन ने तुर्की स्ट्रीम पाइपलाइन को भी उड़ाने की कोशिश की है। साथ ही कहा कि अगर रूस के खिलाफ यूक्रेन हमले करता रहेगा तो इसकी कठोर प्रतिक्रिया की जाएगी। इस दौरान पुतिन ने यह भी साफ किया कि लंबी दूरी की मिसाइलों से आज यूक्रेन की ऊर्जा, सैन्य और संचार सुविधाओं पर हमला किया गया है। अगर हमारे क्षेत्र में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम दिया गया तो उसके पलटवार में रूस की प्रतिक्रिया बेहद कठोर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *