एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

इंडियन नेवी के वेस्टर्न नेवल कमांड के अंतर्गत मुंबई में एक नौसैनिक के आत्महत्या किये जाने की रिपोर्ट आई सामने, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तप्तीश, नेवी ने भी दिया जांच का आदेश – बृजेश उपाध्याय (ब्यूरो चीफ)


सांकेतिक तस्वीर,फोटो साभार-(इंडियन नेवी के वेस्टर्न नेवल कमांड के ट्वीटर से)

मुंबई। इंडियन नेवी के वेस्टर्न नेवल कमांड के अंतर्गत भारतीय नौसेना के 25 वर्ष के एक जवान के खुदकुशी किये जाने की रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है इस नौसैनिक ने मुंबई बंदरगाह पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जहां इस दौरान एक नेवी ऑफिसर के हवाले से दावा किया गया है कि यह घटना शनिवार दोपहर नौसैनिक युद्धपोत पर हुई है। वहीं नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बता दे कि नेवी अधिकारी ने आगे भी बताया कि यह जवान नाविक जहाज पर एक कमरे में गया और कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि,आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है। वहीं,पुलिस को संदेह है कि नाविक ने कुछ घरेलू मुद्दों के कारण यह कदम उठाया होगा। फिलहाल, दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *