एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

ईरान के प्रति अचानक अमेरिका का बदला सुर, कई प्रतिबंधों को हटाने का किया ऐलान -हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)

वाशिंगटन। अमेरिका का बाइडन प्रशासन ईरान को 2015 के परमाणु समझौते का पूरी तरह पालन कराने के लिए कई प्रतिबंध एक साथ हटा सकता है। यह जानकारी इस क्षेत्र में काम करने वाले पूर्व शीर्ष अधिकारियों व मामले के जानकारों के हवाले से सामने आई है।
अमेरिका की ईरान से वियना में परमाणु समझौते पर फिर वापस लौटने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से वार्ता चल रही है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देने से मना कर दिया है कि किन प्रतिबंधों को हटाने पर विचार चल रहा है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका उन सब प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर रहा है, जिससे ईरान परमाणु समझौते पर वापस लौट सके। कुछ प्रतिबंध ऐसे हैं, जो स्वभाविक रूप से जटिल हैं, उनमें आतंकवाद, मिसाइलों का विकास या मानवाधिकार।
उल्लेखनीय है कि बाइडन प्रशासन पहले ही कह चुका है कि वह समझौते पर लौटने के लिए पूरा प्रयास करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा था कि हम परमाणु समझौते पर लौटने के लिए प्रतिबंधों को हटाना जरूरी समझते हैं। लेकिन वही प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं, जो परमाणु समझौते के लिहाज से हटाने जरूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *