Uncategorized

पहलगाम हमले पर ओवैसी की मुस्लिमों से अपील, नमाज़-ए-जुम्मा में काली पट्टी बांधकर दें एकजुटता का संदेश

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनज़र एआईएमआईएम के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देश के मुसलमानों से एक विशेष अपील की है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को नमाज़-ए-जुम्मा अदा करने वाले अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर जाएं। एक एक्स पोस्ट में ओवैसी ने कहा कि इससे एक स्पष्ट […]

चार्ज शीट

अमृतसर और तरनतारन से दो पाकिस्तानी ड्रोन व हथियार बरामद

चंडीगढ़, 24 अप्रैल (हि.स.)। बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ अभियान चलाकर गुरुवार को राज्य के अमृतसर व तरनतारन जिलों के पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों से दो पाकिस्तानी ड्रोन, पिस्तौल व हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ प्रवक्ता ने गुरुवार शाम को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर और तरनतारन के सीमावर्ती गांवों […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

कीव पर रूस के घातक हमलों के बाद ट्रंप ने पुतिन से कहा- ‘बस करो!’

वाशिंगटन, 24 अप्रैल (हि.स.)। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस द्वारा किए गए भीषण मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सार्वजनिक रूप से कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “मुझे कीव पर रूसी […]

Uncategorized

पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि, सर्वदलीय बैठक में रखा गया दो मिनट का मौन

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्र सरकार की ओर से संसद एनेक्सी भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। उनके लिए बैठक प्रारंभ होने पर दो मिनट का मौन रखा गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में चल रही बैठक में […]

Uncategorized

रूस ने यूक्रेन पर किया हवाई हमला, नौ की मौत

कीव, 24 अप्रैल (हि.स.)। यूक्रेन की राजधानी कीव के साथ आसपास के कई जिलों और आवासीय क्षेत्रों पर रात हुए रूसी हमले में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए। रूस के रक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि रूस ने पूरी रात क्रूज मिसाइल, ड्रोन, बैलिस्टिक हथियारों से […]

Uncategorized

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेपाली युवक सुदीप न्यौपाने का त्रिवेणी घाट पर अंतिम संस्कार

काठमांडू, 24 अप्रैल (हि.स.)। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सुदीप न्यौपाने का शुक्रवार को त्रिवेणी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार को मारे गए सुदीप को आज सुबह ही भारत से रूपन्देही के बुटवल स्थित उनके घर लाया गया। अंतिम संस्कार में शहर के सैकड़ों लोग […]

Uncategorized

जापानी प्रधानमंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात, आतंकी हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत कर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने जान गंवाने वालों प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि आतंकवाद को किसी भी परिस्थिति में न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। विदेश मंत्रालय […]

स्पेशल रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ की अंतरराज्यीय सीमा के जंगल में हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर

जगदलपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण पश्चिम सीमावर्ती क्षेत्रान्तर्गत अंतरराज्यीय सीमा के जंगल में डीआरजी, एसटीएफ, काेबरा, बस्तर फाईटर, सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में तीन महिला नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच अभी मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी महिला नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि […]

इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

जार्डन के किंग ने प्रधानमंत्री से की बात, आतंकी हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। जार्डन के किंग अब्दुल्ला इब्न अल-हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बात की और पहलगाम के जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है। किंग अब्दुल्ला ने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। […]

इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

रिट्रीट सेरमनी में पाक रेंजरों से हाथ नहीं मिलाएंगे भारतीय सैनिक

चंडीगढ़, 24 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर पंजाब में स्थित पाकिस्तान की सीमाओं पर साफ दिखाई दिया। पंजाब के अटारी, हुसैनीवाला और सादकी बार्डर पर रोजाना होने वाली रिट्रीट सेरमनी के दौरान भारतीय सैनिक अब पाकिस्तान के रेंजरों के साथ न तो हाथ मिलाएंगे और न ही सीमा के […]